आज की ताजा खबर

यूपी बोर्ड : नौवीं, 11वीं में अग्रिम पंजीकरण में हुई त्रुटियों में 30 तक करें संशोधन

top-news

निर्धारित अवधि के बाद संशोधन के लिए नही मिलेगा कोई अवसर : सचिव

 पवन द्विवेदी 

प्रयागराज। यूपी बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2026 - 27 (परीक्षा वर्ष 2028) में कक्षा 09 व 11 के अग्रिम पंजीकरण में विद्यालय स्तर से छात्र / छात्राओं के शैक्षिक विवरण त्रुटिपूर्ण अपलोड किये जाने के प्रकरण सामने आये  हैं।

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने आज बताया कि छात्रहित में शैक्षिक सत्र 2026 - 27 (परीक्षा वर्ष 2028)  कक्षा- 9 और 11 के अग्रिम पंजीकरण में छात्र / छात्राओं के शैक्षिक विवरणों में हुयी त्रुटियों के निराकरण के लिए सभी शैक्षिक विवरणों यथा विषय/वर्ग, छात्र के नाम, माता / पिता के नाम, जेन्डर, मीडियम (हिन्दी / अंग्रेजी), जाति, जन्मतिथि, फोटो, कक्षा-11 के पंजीकरण में हाईस्कूल के त्रुटिपूर्ण अनुक्रमांक आदि के संशोधन तथा छात्र/छात्राओं के विवरण को नियमानुसार डिलीट / रिस्टोर किये जाने के लिए 30 नवंबर  की मध्यरात्रि 12  बजे तक परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in क्रियाशील रहेगी।

उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरणों की उपरोक्त त्रुटियों को तद्नुसार सम्बंधित प्रधानाचार्य द्वारा वेबसाइट पर लॉगइन कर समयान्तर्गत संशोधित / अपडेट करा दिया जाय। सचिव ने बताया कि उपरोक्त निर्धारित अवधि व्यतीत हो जाने के उपरान्त संशोधन के लिए कोई अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *