आज की ताजा खबर

वंदना सिंह भाजपा महिला मोर्चा काशी क्षेत्र की उपाध्यक्ष, दी बधाई

top-news

भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

पवन द्विवेदी

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी  महिला मोर्चा काशी क्षेत्र में सांगठनिक मजबूती को और अधिक विस्तार देते हुए काशी क्षेत्र महिला मोर्चा में महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है जिसमें कर्मठ, ऊर्जावान और समर्पित भाजपा नेत्री वर्तमान में क्षेत्रीय मंत्री  श्रीमती वंदना सिंह को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा काशी क्षेत्र का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

यह मनोनयन वंदना सिंह के संगठन के प्रति दीर्घकालिक समर्पण, सक्रिय कार्यशैली और महिलाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए किया गया है। उनके इस दायित्व मिलने से काशी क्षेत्र में महिला मोर्चा संगठन को और अधिक गति और मजबूती मिलने की उम्मीद है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में हर्ष छा गया।

वंदना सिंह के उपाध्यक्ष बनने पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कीर्तिका अग्रवाल, प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता,प्रयागराज महानगर के महामंत्री डॉ शैलेश कुमार पांडेय, भाजपा नेत्री कविता यादव त्रिपाठी, प्रयागराज महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष रीता सिंह, महामंत्री शिखा खन्ना, जिला मंत्री नीलम त्रिपाठी आदि ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दिया है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *