आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा 25 वर्षीय गुलशन का शव, मां और परिजनों की चीख-पुकार से गूंज उठा गांव
- दैनिक लोक भारती
- 20 Nov, 2026
बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था युवक, अगले दिन बाग में मिला था शव
वीडियो कैमरा चलाकर करता था आजीविका, जवान बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
लालमणि गोंड
आलापुर (अंबेडकरनगर)। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के आराजी देवारा बत्तीस का पुरवा में युवक गुलशन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। गुरुवार शाम घर से बाजार जाने की बात कहकर निकले करीब 25 वर्षीय गुलशन का शव गांव के बगल स्थित बाग में मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार दोपहर बाद करीब चार बजे पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।
बाजार जाने की बात कहकर निकला था घर से, बाग में मिला शव
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आराजी देवारा बत्तीस का पुरवा निवासी गुलशन पुत्र दिवाकर वीडियो कैमरा चलाने का काम करता था। गुरुवार शाम करीब छह बजे वह घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था। कुछ देर बाद गांव के बगल स्थित बाग में उसका शव पेड़ से लटका दिखाई दिया। यह देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों के साथ परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
परिजनों ने आनन-फानन में गुलशन को नीचे उतारा और साबितपुर बाजार स्थित एक चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। देखते ही देखते गांव के लोग घटनास्थल और उसके घर पर जुटने लगे।
पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा शव, मां और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल
सूचना मिलने पर राजेसुल्तानपुर थाने के उपनिरीक्षक शुभम यादव हमराही पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद करीब चार बजे शव घर पहुंचा तो मां उषा देवी बदहवास हो गईं। जवान बेटे को खोने के गम में उनका रो-रोकर बुरा हाल था।
पिता दिवाकर और भाई विकास, दिनेश तथा उमेश भी अपने आंसू नहीं रोक सके। जिस बेटे की मौजूदगी से घर में रौनक रहती थी, उसकी अचानक मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों को अब भी इस दुखद घटना पर विश्वास नहीं हो पा रहा है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद समाजसेवी मित्रसेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।
तहरीर मिलने का इंतजार कर रही पुलिस
थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। खबर लिखे जाने तक दूसरे दिन भी परिजनों की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







