आज की ताजा खबर

फ्री एंटी रेबीज़ कैम्प में 300 पशुओं का हुआ वैक्सीनेशन

top-news

पवन द्विवेदी

प्रयागराज। पेट्स लवर्स केयर क्लीनिक और सर्जिकल सेंटर पत्रिका चौराहे एवं मीरापुर गोलपार्क के पास स्थित शुक्रवार को फ्री एंटी रैबीज शिविर लगाया गया। इसमें300 से ज्यादा घरेलू एवं आवारा पशुओं को एंटी रैबीज

के टीके लगाए गए।

क्लीनिक के संस्थापक डा. विप्लव पांडेय ने लोगों को रैबीज के बारे में जानकारी दी एवं बचाव के सुझाव भी दिए। अत्याधुनिक मशीनों एवं ब्लड टेस्ट के द्वारा कई पालतू व आवारा कुत्तों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जो बीमार मिले उनके लिए फ्री दवाएं भी बाटी गईं।

इसके पूर्व शिविर का शुभारंभ नगर निगम के पशुधन अधिकारी डा. विजय अमृत राज और उप मुख्य पशुधन अधिकारी डा. पीके सिंह ने किया। इस दौरान बडी संख्या में क्षेत्रीय लोग अपने पालतू जानवरों के साथ मौजूद थे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *