आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
चोरी हुआ मोबाइल लेने कासगंज गया युवक शराब ठेके के बाहर मृत मिला, चेहरे पर चोटों के निशान से हत्या की आशंका
- दैनिक लोक भारती
- 20 Nov, 2026
आठ दिन पहले रेलवे पुलिस ने मोबाइल बरामद होने की दी थी सूचना, घर से खुशी-खुशी निकला था धर्मेंद्र; मां और पत्नी ने जताया अनहोनी का अंदेशा
लक्ष्मी शरण सिंह राठौर
कायमगंज, फर्रुखाबाद। चोरी हुआ मोबाइल वापस मिलने की खुशी लेकर घर से कासगंज गया युवक जिंदगी की जंग हार गया। कासगंज सदर कोतवाली क्षेत्र में उसका शव देसी शराब के ठेके के बाहर पड़ा मिला। चेहरे पर चोटों के निशान मिलने से युवक की मौत रहस्य बन गई है। मां और पत्नी ने हत्या की आशंका जताते हुए घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव प्रेमनगर निवासी कृष्णपाल का 30 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र करीब डेढ़ महीने पहले प्रयागराज स्थित अपनी ससुराल से लौट रहा था। इस दौरान कानपुर रेलवे स्टेशन पर उसका मोबाइल चोरी हो गया था। धर्मेंद्र ने रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी थी। काफी समय बीतने के बाद करीब आठ दिन पहले कासगंज रेलवे पुलिस ने उसे फोन कर मोबाइल बरामद होने की जानकारी दी और कासगंज आकर उसे प्राप्त करने को कहा।
खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने की सूचना से धर्मेंद्र खुश था। बीते मंगलवार को वह परिजनों को मोबाइल लेने कासगंज जाने की बात कहकर घर से निकला था। किसी को अंदाजा नहीं था कि घर से निकला धर्मेंद्र दोबारा लौटकर नहीं आएगा। कासगंज सदर कोतवाली क्षेत्र में देसी शराब के ठेके के बाहर उसका शव मिलने की सूचना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मां विमला देवी और पत्नी माला देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन कासगंज पहुंचे और जिला अस्पताल की मोर्चरी में धर्मेंद्र का शव देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों और परिचितों की भीड़ जुट गई। बाद में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
चेहरे पर चोटों के निशान ने बढ़ाया संदेह, परिजनों ने उठाए सवाल
मृतक की मां विमला देवी और पत्नी माला देवी का कहना है कि धर्मेंद्र शराब पीने का आदी था, लेकिन उसके चेहरे पर चोटों के निशान देखकर उन्हें मौत सामान्य परिस्थितियों में होने का विश्वास नहीं हो रहा है। परिजनों ने आशंका जताई कि उसके साथ मारपीट की गई होगी अथवा कोई अप्रिय घटना हुई है। हालांकि, चोटों की वजह और मौत के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
जिस मोबाइल को वापस पाने की उम्मीद में धर्मेंद्र घर से निकला था, उसी के लिए किया गया सफर परिवार के लिए कभी न भरने वाला जख्म दे गया। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि धर्मेंद्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई? शराब ठेके के बाहर उसका शव कैसे पहुंचा और चेहरे पर चोटों के निशान किन हालात में आए? इन सवालों का जवाब पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सामने आ सकेगा।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







