आज की ताजा खबर

कोतवाली टांडा क्षेत्र के महाविद्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला शिक्षक का शव, मचा हड़कंप! कॉलेज के बंद कमरे में हुई दर्दनाक घटना से क्षेत्र में सनसनी।

top-news

कमल अग्रवाल टांडा।

टांडा अंबेडकर नगर। कोतवाली टांडा क्षेत्र के ग्राम मसड़ा स्थित मां तिलेसरा देवी पीजी कॉलेज में भूगोल के अध्यापक संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया । घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल टांडा दीपक सिंह रघुवंशी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया । घटना की जांच के लिये फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई ।


 कॉलेज परिसर स्थित  शिक्षक की अचानक हुई मौत से हर कोई स्तब्ध रह गया। मौके पर जांच-पड़ताल के दौरान मृतक की पहचान सुशील मौर्य पुत्र चंद्रभान मौर्य, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी ग्राम तेतरिया, थाना जहांगीरगंज, जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई। बताया जाता है कि सुशील मौर्य मां तिलेसरा देवी पीजी कॉलेज में भूगोल विषय के अध्यापक के रूप में कार्यरत थे और कॉलेज परिसर में स्थित आवास में रहते थे । घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह रही, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टांडा इंस्पेक्टर दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *