आज की ताजा खबर

आईएमए का निशुल्क हृदय एवं न्यूरो जांच शिविर 22 नवंबर को सर्दियों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को देखते हुए पहल, ब्लड शुगर, ईसीजी, लिपिड प्रोफाइल और एचबीए1सी की होगी मुफ्त जांच

top-news

लोक भारती न्यूज ब्यूरो 

कानपुर। सर्दियों में हृदयाघात और ब्रेन स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को देखते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) कानपुर शाखा की ओर से 22 नवंबर को निःशुल्क हृदय एवं न्यूरो स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को परेड स्थित आईएमए भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पदाधिकारियों ने शिविर की जानकारी दी और लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की।

आईएमए अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह गौर ने बताया कि शिविर का उद्देश्य गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ समय रहते उनकी पहचान और रोकथाम करना है। आईएमए चैरिटेबल मल्टीस्पेशियलिटी ओपीडी के चेयरपर्सन डॉ. आरएन चौरसिया और को-चेयरपर्सन डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि शिविर सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आईएमए भवन, 37/7 परेड में लगेगा।

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार और न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अनिमेष कुमार गुप्ता मरीजों की जांच कर परामर्श देंगे। शिविर में ब्लड शुगर, ईसीजी, लिपिड प्रोफाइल, एचबीए1सी और डायबिटिक न्यूरोपैथी की निःशुल्क जांच के साथ आवश्यक दवाओं का वितरण किया जाएगा। अन्य जांचों पर विशेष छूट भी मिलेगी।

सचिव डॉ. दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि आईएमए की चैरिटेबल ओपीडी में प्रतिदिन शाम चार से छह बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सक निःशुल्क सेवाएं देते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. अम्बिका प्रसाद, डॉ. विकास मिश्रा और डॉ. दिनेश चंद्र सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *