आज की ताजा खबर

सीएसजेएमयू की पुरुष और महिला हॉकी टीमों का चयन महिला टीम में 16 और पुरुष टीम में 17 खिलाड़ियों को मिली जगह, अंतरविश्वविद्यालयीय प्रतियोगिताओं की तैयारी शुरू

top-news

लोक भारती न्यूज ब्यूरो 

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की सत्र 2026-27 के लिए पुरुष एवं महिला हॉकी टीमों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में विश्वविद्यालय परिसर के साथ संबद्ध महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी खेल प्रतिभा, तकनीकी दक्षता और टीम भावना का प्रदर्शन किया।

कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में आयोजित चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों की गति, सहनशक्ति, ड्रिब्लिंग, पासिंग और गेंद पर नियंत्रण का मूल्यांकन किया गया। खेल सचिव शुभम हजारिया और सहायक खेल सचिव सौरभ तिवारी की देखरेख में वीएसएसडी कॉलेज के चयनकर्ता महेश चंद्र झा और हिमांशु कुमार तिवारी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीमों का चयन किया।

महिला टीम में स्वाति बाथम, अंजलि वर्मा, सलोनी रावत, कायनात, प्रियांशी यादव, अंशिका यादव, नेहा, रिया यादव, संध्या, रिया सिंह, नव्या, अंशिका, मुस्कान, प्रीति, प्रिंसी पांडेय और उजाला को जगह मिली। मानसी को स्टैंडबाय में रखा गया है।

पुरुष टीम में निकेत राजपूत, अक्षत प्रताप, आयुष गुप्ता, दिव्यांश, राजन राज, सत्यम दीक्षित, हिमांशु कुमार, अर्पित यादव, दिव्यांशु कुमार, आशीष सिंह, केशव, दिव्यांशु सविता, आयुष पाल, अभय सिंह, करण सिंह राजपूत और कृष्णा का चयन हुआ। विश्व प्रताप सिंह और सक्षम सिंह स्टैंडबाय खिलाड़ी होंगे।

चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, अनुशासन और टीम भावना के साथ आगामी अंतरविश्वविद्यालयीय प्रतियोगिताओं की तैयारी करने की सलाह दी।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *