आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सीएसजेएमयू की इंटर्नशिप ड्राइव में 48 विद्यार्थियों का चयन आठ कंपनियों ने लिया हिस्सा, विद्यार्थियों को मिलेगा कॉर्पोरेट जगत में काम करने का व्यावहारिक अनुभव
- दैनिक लोक भारती
- 20 Nov, 2026
लोक भारती न्यूज ब्यूरो
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में प्लेसमेंट सेल और एलुमनाई एसोसिएशन के सहयोग से इंटर्नशिप ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें आठ प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया और साक्षात्कार व चयन प्रक्रिया के बाद 48 विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।
कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिकुलपति प्रो. सुधांशु पांड्या, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. अंशु यादव, प्रो. नीरज सिंह तथा प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. सिधांशु राय और डॉ. विवेक सचान ने किया। नायरा किचेन, एएम एंटरप्राइजेज और एसजी मार्केटिंग समेत आठ कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया।
प्रतिकुलपति प्रो. सुधांशु पांड्या ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिग्री के साथ उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप दक्ष बनाना है। ऐसी गतिविधियां उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में सहायक होती हैं।
डॉ. सिधांशु राय ने कहा कि इंटर्नशिप से विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यक्षेत्र का अनुभव मिलता है। इससे आत्मविश्वास और व्यावहारिक कौशल विकसित होते हैं। डॉ. विवेक सचान ने भी इसे कॉर्पोरेट कार्यसंस्कृति समझने का महत्वपूर्ण अवसर बताया।
इस दौरान प्रो. अंशु यादव, प्रो. नीरज सिंह और प्लेसमेंट डायरेक्टर प्रो. प्रवीण भाई पटेल ने चयनित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में डॉ. अर्पणा कटियार, डॉ. चारू खान, डॉ. वारशी सिंह और डॉ. प्रशांत त्रिवेदी सहित शिक्षक मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







