आज की ताजा खबर

शिवसेना शिंदे गुट ने यूपी में 35 विधानसभा सीटें की चिह्नित, प्रचार तेज कहा कि मथुरा बीजेपी का मुद्दा होगा, शिवसेना का हिंदुत्व रहेगा मुद्दा

top-news

यूपी में बीजेपी के साथ गठबंधन से लडेगे विस चुनाव : कैप्टन अभिजीत अडसुल

मेजा विस सीट से रुचि अभिषेक तिवारी पार्टी प्रत्याशी : कैप्टन अभिजीत अडसुल ने

 पवन द्विवेदी

प्रयागराज। महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ गठबंधन में सरकार चला रही शिवसेना शिंदे गुट भी यूपी में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। एकनाथ शिंदे गुट यूपी में साफ्ट हिंदुत्व के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगा। शिवसेना शिंदे गुट ने यूपी में 35 विधानसभा सीटें चिन्हित की है जिन सीटों पर पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी तेज कर दी है। शिवसेना शिंदे गुट की चुनावी तैयारियों के सिलसिले में संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसुल ने कहा है कि महाराष्ट्र में उनकी पार्टी बीजेपी के साथ गठबंधन में सरकार चला रही है। पार्टी की कोशिश रहेगी कि यूपी में बीजेपी के साथ गठबंधन हो और दोनों दल मिलकर ही यूपी में चुनाव लड़ें। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया है कि अगर गठबंधन नहीं होता है, तो शिवसेना अकेले ही यूपी के विधानसभा चुनाव मैदान में उतरेगी।

वहीं शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसुल ने कहा है कि हिंदुत्व के सबसे बड़े नेता स्वर्गीय बाला साहेब ठाकरे रहे हैं क्योंकि 1966 में महाराष्ट्र में शिवसेना की स्थापना हिंदुत्व के मुद्दे पर ही की गई थी। उन्होंने कहा है कि इसके बाद चाहे बाबरी मस्जिद का मुद्दा रहा हो या फिर चाहे अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले का मामला रहा हो। सिर्फ बाला साहेब ठाकरे ही एक ऐसे हिंदूवादी नेता रहे हैं जिनकी भूमिका स्पष्ट थी।


राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसुल ने कहा है कि यही वजह है कि बाला साहेब ठाकरे के प्रति लोगों के मन में एक श्रद्धा है और उसका फायदा उन्हें यूपी के चुनाव में भी मिलेगा। बीजेपी के मथुरा मुद्दे का समर्थन किए जाने के सवाल पर शिवसेना शिंदे गुट के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसुल ने कहा है कि

बीजेपी और शिवसेना दोनों अलग-अलग राजनीतिक दल है।

उन्होंने कहा कि मथुरा बीजेपी का मुद्दा होगा लेकिन शिवसेना का मुद्दा हिंदुत्व का मुद्दा ही रहेगा। उन्होंने कहा है कि शिवसेना ने हमेशा हिंदुत्व का मुद्दा लिया है चाहे मथुरा की बात रही हो या फिर काशी की। उन्होंने कहा कि पहले भी जब बाबरी मस्जिद विध्वंस हुआ था तब भी कोई नेता  आगे आने को तैयार नहीं था। उस समय भी बाला साहेब ठाकरे ने ही यह कहा था कि अगर बाबरी मस्जिद शिव सैनिकों ने गिराई है तो मुझे इस पर गर्व है। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले के बाद बाला साहब ठाकरे ने ही यह कहा था कि अगर अमरनाथ यात्रा नहीं शुरू नही होगी तो मुंबई से एक भी हवाई जहाज हज के लिए नहीं जाएगा। उन्होंने कहा है कि शिवसेना का पहले भी मुद्दा हिंदुत्व था आज भी है और आगे भी रहेगा।

शिवसेना शिंदे गुट के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसुल ने कहा है कि वह पार्टी के संगठन को मजबूत करने पहुंचे हैं और प्रयागराज जिले के यमुनानगर इलाके की मेजा विधानसभा सीट में शनिवार को वह बड़ी जनसभा भी करेंगे जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और शिव सैनिक मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा है कि इस मौके पर मेजा विधानसभा सीट से रुचि अभिषेक तिवारी को पार्टी प्रत्याशी के रूप में भी घोषणा करेंगे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *