आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने परखी ढाई घाट मेले की तैयारियां, सुरक्षा में चूक रोकने के दिए सख्त निर्देश
- दैनिक लोक भारती
- 21 Nov, 2026
घाट पर मजबूत बैरीकेडिंग और सीसीटीवी से होगी निगरानी, जांच के बाद ही लगेंगे झूले; महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था के निर्देश
लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़
फर्रुखाबाद l शमसाबाद के ढाई घाट पर 23 से 25 नवंबर तक आयोजित होने वाले कार्तिक मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के साथ मेला स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा और सुविधाओं की व्यवस्थाएं परखीं। डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। घाट पर मजबूत बैरीकेडिंग, मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और झूलों की सुरक्षा जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए। व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मेला परिसर, स्नान घाट और श्रद्धालुओं की आवाजाही से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। स्नान के दौरान किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए घाट पर पर्याप्त और मजबूत बैरीकेडिंग कराई जाए। घाट और मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों की समुचित व्यवस्था कर निगरानी व्यवस्था मजबूत रखी जाए।
जांच के बाद ही मिलेगी झूले लगाने की अनुमति
मेले में लगने वाले झूलों की सुरक्षा को लेकर डीएम ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि झूलों की गुणवत्ता और तकनीकी सुरक्षा मानकों की विधिवत जांच कराई जाए। सभी निर्धारित मानकों पर खरे उतरने वाले झूलों को ही स्थापना की अनुमति दी जाए। बच्चों और अन्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का जोखिम स्वीकार नहीं किया जाएगा।
महिला श्रद्धालुओं के लिए बनेंगे सुरक्षित चेंजिंग रूम
जिलाधिकारी ने मेला परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के साथ पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पूरे मेला क्षेत्र में समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने और श्रद्धालुओं की संख्या के अनुरूप अस्थायी शौचालय बनवाने को कहा। उन्होंने शौचालयों की नियमित सफाई कराने पर भी जोर दिया। महिला श्रद्धालुओं की सुविधा और निजता को ध्यान में रखते हुए घाट के निकट सुरक्षित एवं व्यवस्थित चेंजिंग रूम बनवाने के निर्देश दिए।
भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर रहेगी पुलिस की नजर
पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को मेले में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन और स्नान के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम समय से पूरे करने के निर्देश भी दिए।
मेला शुरू होने से पहले व्यवस्थाओं का होगा दोबारा परीक्षण
डीएम ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने और मेला शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाओं का पुनः परीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी कायमगंज अभिषेक वर्मा, क्षेत्राधिकारी कायमगंज अजय वर्मा, खंड विकास अधिकारी कायमगंज सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







