आज की ताजा खबर

खेत में ट्यूबवेल के पास मिला बुजुर्ग किसान का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से सनसनी

top-news

जुताई कराने की बात कहकर शुक्रवार शाम घर से निकले थे, सुबह तलाश करने पहुंचे बेटों के सामने पड़ा मिला शव

ऋषि मिश्रा

फफूंद औरैया। कस्बे के मोहल्ला मोतीपुर निवासी 69 वर्षीय बुजुर्ग किसान का शनिवार सुबह खेत में क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव ट्यूबवेल के पास पड़ा था और चेहरे का आधा हिस्सा अलग था। हालत देखकर परिजनों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुरेश कुशवाहा खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह नगर के व्यापारी ऊधम चंद्र अग्रवाल की जमीन बटाई पर लेकर खेती करते थे। शुक्रवार शाम वह खेतों की जुताई कराने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों को चिंता हुई, मगर रात में उनका कोई पता नहीं चल सका।

शनिवार सुबह उनके पुत्र छूना और बंटी तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे। वहां ट्यूबवेल के पास पिता का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए। परिजन आनन-फानन एंबुलेंस से उन्हें चिचौली अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक का माहौल छा गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *