आज की ताजा खबर

ज्वाला देवी विद्यालय में भव्य बाल मेले का आयोजन, दिखी बच्चों की प्रतिभा

top-news

बच्चों में आत्मविश्वास, स्वावलम्बन, व्यावहारिक ज्ञान, सहयोग की भावना होती है विकसित : ब्रह्रमा जी राव

पवन द्विवेदी

प्रयागराज। ज्वाला देवी सरस्वती शिशु मंदिर / विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, सिविल लाइन्स, प्रयागराज में बाल मेले का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन आज किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अखिल भारतीय मंत्री  ब्रह्रमा जी राव, विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सह संगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर , प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी , विद्यालय के प्रधानाचार्य  इन्द्रजीत त्रिपाठी  एवं प्रधानाचार्य  राकेश कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


बाल मेले में विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं कार्यकुशलता का परिचय दिया। मेले में खाद्य पदार्थों, खेलकूद, मनोरंजन एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों से संबंधित स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ अपने-अपने स्टॉल का संचालन किया। अभिभावकों ने भी मेले में सहभागिता करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय मंत्री ब्रह्रमा शशश राव ने कहा कि बाल मेले का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, स्वावलम्बन, व्यावहारिक ज्ञान, सहयोग एवं उद्यमशीलता की भावना विकसित करना है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ जीवनोपयोगी अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करते हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना भी है। कार्यक्रम में विद्या भारती के पदाधिकारियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। बाल मेले के माध्यम से बच्चों ने सीखने, समझने, स्वयं कार्य करने एवं सामूहिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य, छात्रों एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साह, उमंग एवं उल्लास के वातावरण में सम्पन्न हुआ।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *