आज की ताजा खबर

लोकापुर हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता, न्याय मिलने तक साथ खड़े रहने का दिया भरोसा

top-news

लोकापुर हत्याकांड में न्याय की लड़ाई में साथ है खडे : अशफाक

ना अपराध कम हो रहा ना अपराधी पकडे जा रहे : मंजू मौर्या

पवन द्विवेदी

प्रयागराज। (​सोरांव )। लोकापुर गांव में विजय पटेल की हत्या के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद और फाफामऊ विस प्रभारी श्रीमती मंजू मौर्या पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस दु:ख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक उनकी आवाज उठाती रहेगी।


​इस दौरान जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने सोरांव एसडीएम और डीसीपी गंगानगर से फोन पर वार्ता कर घटना में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

​उन्होंने कहा कि लोकापुर में विजय पटेल की हत्या ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सरकार को अपराध पर प्रभावी नियंत्रण करने के साथ आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। पीड़ित परिवार को केवल सांत्वना नहीं, बल्कि न्याय, सुरक्षा और उचित सहायता मिलनी चाहिए।

​इस मौके पर फाफामऊ विधानसभा (254) प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस मंजू मौर्या ने कहा कि इस सरकार में ना तो अपराध कम हो रहा है और ना ही अपराधी पकडे जा रहे है। इस दौरान कांग्रेस जिला महासचिव शमशुल कमर, ओमप्रकाश पासी, वार रूम प्रभारी सद्दाम हुसैन सिद्दीकी, ब्लॉक अध्यक्ष मो. फारुक, मो. शमीम, अंसार अली सोनू, चंद्रबलि चौधरी, मो. वसीम, सुरेश पटेल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *