आज की ताजा खबर

डिजिटल परिवर्तन और सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न, शिक्षा-उद्योग के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर

top-news

देश-विदेश के शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं ने साझा किए विचार, वैश्विक विशेषज्ञों ने ऑनलाइन माध्यम से दीं प्रस्तुतियां

शिक्षा, उद्योग और शोध जगत के बीच समन्वय स्थापित कर नवाचार और सतत विकास को गति देने पर हुआ मंथन

लोक भारती न्यूज ब्यूरो 

कानपुर। महाराणा इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, मंधना में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के सहयोग से डिजिटल परिवर्तन और सतत विकास विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न हो गया। सम्मेलन में देश-विदेश के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, विशेषज्ञों और प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर डिजिटल तकनीक के बढ़ते प्रभाव तथा सतत विकास में उसकी भूमिका पर विचार साझा किए।

सम्मेलन का मुख्य विषय प्रबंधन, मानविकी, विज्ञान और समाज विज्ञान के माध्यम से सतत विकास में डिजिटल परिवर्तन की भूमिका रहा। इसका आयोजन महाराणा प्रताप समूह के संयुक्त सचिव गौरव भदौरिया के संरक्षण, मार्गदर्शन और नेतृत्व में किया गया।


पहले दिन विशेषज्ञों ने डिजिटल तकनीक और नवाचार पर रखे विचार

सम्मेलन के पहले दिन मुख्य अतिथि छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के प्रति कुलपति प्रो सुधांशु पांड्या की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विशेष अतिथियों के रूप में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर के अभ्यास आचार्य डॉ राजीव जिंदल, शारदा विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो परमानंद तथा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के रणनीति एवं विकास प्रमुख सौरभ अग्रवाल शामिल हुए।

वक्ताओं ने डिजिटल तकनीक, नवाचार, उच्चस्तरीय शोध और सतत विकास से जुड़े विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं पर अपने विचार रखे। उन्होंने बदलते तकनीकी परिवेश में शिक्षा और शोध की भूमिका तथा विकास के नए अवसरों पर भी चर्चा की।


दूसरे दिन अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने ऑनलाइन साझा किए शोध और अनुभव

सम्मेलन के दूसरे दिन इसकी अंतरराष्ट्रीय सहभागिता विशेष आकर्षण रही। विदेशों से जुड़े शिक्षाविदों, विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं ने ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं ने वैश्विक परिप्रेक्ष्य में अपने शोध, अनुभव और नवोन्मेषी विचार साझा किए।

संकर माध्यम से आयोजित सम्मेलन में देश और विदेश के विभिन्न स्थानों से जुड़े प्रतिभागियों को संवाद, ज्ञान के आदान-प्रदान और शैक्षणिक चर्चा का अवसर मिला। विभिन्न सत्रों में प्रबंधन, मानविकी, विज्ञान और समाज विज्ञान से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल करने में डिजिटल परिवर्तन के महत्व पर विस्तार से चर्चा हुई।

आयोजन में इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान

सम्मेलन के सफल संचालन में संस्थान की निदेशक डॉ शिवानी कपूर, सम्मेलन के सह अध्यक्ष मयंक शुक्ला और पंकज यादव, संयोजक डॉ रूपा भल्ला तथा आयोजन समिति के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आयोजकों के अनुसार सम्मेलन का उद्देश्य शिक्षा, उद्योग और शोध जगत के बीच सहयोग को मजबूत करना तथा डिजिटल परिवर्तन के माध्यम से समावेशी, नवोन्मेषी और सतत भविष्य के निर्माण की दिशा में सार्थक पहल करना था। सम्मेलन का समापन ज्ञानवर्धक विचार-विमर्श और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग की नई संभावनाओं के संदेश के साथ हुआ।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *