आज की ताजा खबर

मिड-डे मिल भोजन पर अब होगी सरकार की सीधी नजर

top-news

नई व्यवस्था के अंतर्गत परिषदीय स्कूलों को भेजनी होगी मध्यान्तर की पांच फोटो

कानपुर नगर l  उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों के लिए सरकार द्वारा नया नियम जारी कर दिया गया है। इस नियम के लागू होने के बाद इन स्कूलों में मिड-डे मिल के तहत बच्चों को परोसे जा रहे भोजन पर अब सरकार की सीधी नजर होगी और इसके लिए स्कूलों को मध्यान्तर के भोजन के साथ अन्य कुल मिलाकर पांच फोटो प्रतिदिन भेजनी होगी।

मिड-डे मील में पारदर्शिता लाने के लिए अब सरकार द्वारा नई व्यवस्था लागू की गयी है। कई परिषदीय स्कूलों में बच्चों के भोजन को लेकर उठे सवालो के चलते यह नई व्यवस्था बनाई गयी है। इसके अंतर्गत परिषदीय स्कूलों में चल रहे मध्यान्तर भोजन के साथ पांच फोटो आॅनलाइन पोर्टल पर भेजनी होंगी। इस योजना के लिए सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए जा चुके है।

इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि रसोई की साफ-सफाई के अलावा खाने में प्रयोग होने वाले कच्चे सामान, बनता हुआ भोजन, बच्चों को बैठाकर खाने के साथ साथ भोजन के बाद की स्थिति की फोटो पोर्टल पर प्रतिदिन डालनी होगीं। इस नई व्यवस्था के तहत भोजन के प्रतिदिन का मेन्यू और उसके अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन बन रहा या नही साथ ही अन्य व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बनी रहेगी।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *