आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
वर्षा हाउस ओवरऑल चैम्पियन अनुशासन के लिए लिपिका हाउस सर्वश्रेष्ठ घोषित
- दैनिक लोक भारती
- 21 Nov, 2026
टैगोर पब्लिक स्कूल वार्षिक क्रीडा दिवस उद्यन सम्पन्न
पवन द्विवेदी
प्रयागराज। टैगोर पब्लिक स्कूल (टीपीएस) अतरसुईया, प्रयागराज के वार्षिक खेलकूद में 373 अंकों के साथ वर्षा हाउस ओवरआल चैम्पियन रहा जबकि 348 अंकों के साथ लिपिका हाउस द्वितीय तथा 326 अंकों के साथ चित्रा हाउस तृतीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग सीनियर में काशवी शर्मा, तथा बालक वर्ग सीनियर में अनुराग यादव सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किये गये।
इसके पूर्व वार्षिक क्रीडा दिवस के प्रथम सत्र का उद्घाटन सारस्वत खत्री पाठशाला के सचिव शोहित खन्ना एवं द्वितीय सत्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि आशुतोष साहू, सहायक कमाडेंट ने किया। विशिष्ट अतिथि परितोष द्विवेदी सहायक कमाडेंट थे। खेल दिवस का प्रारम्भ हेड ब्वाय प्रखर अग्रवाल, हेड गर्ल राधिका सेठ, स्पोर्ट कैप्टन मोहम्मद अब्दुल्ला और आराध्या केशरवानी सहित चारों हाउस के प्रमुखों ने मशाल जला कर किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने खेलों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से खेलने की शपथ ली।
मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में प्रत्येक छात्र ऊर्जा से भरपूर होता है तथा वह अपने लिए निर्धारित उद्देश्य को स्वयं को सक्रिय रख कर प्राप्त कर सकता है, जिसमें खेल-कूद की भूमिका प्रमुख होती है। अभिभावकों से अनुरोध किया कि बच्चों पर अनावश्यक रूप से विषयों को आरोपित न करें। उन्होनें शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार बढ़ाने पर विशेष बल दिया।
इस अवसर पर खेल-कूद से सम्बन्धित 100, 200 तथा 400 मीटर रेस का आयोजन किया गया। प्राथमिक कक्षा के बच्चों द्वारा 'वाइब्रेन्ट स्प्रिट ऑफ गुजरात माध्यमिक कक्षा के बच्चो द्वारा 'कान्फ्लुएंस ऑफ माइन्ड एण्ड मोशन', उच्च कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा योग शक्ति' द्वारा स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया। वरिष्ठ बालक वर्ग में रस्साकसी में शक्ति का अद्भुत परिचय दिया गया, जिसमें चित्रा हाउस ने लिपिका हाउस को बालक वर्ग में तथा बालिका वर्ग में लिपिका हाउस ने चित्रा हाउस को पराजित किया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र संघ के सदस्यों ने उपस्थित होकर अपने उत्साह और जोश का प्रर्दशन किया।
अनुशासन के लिए लिपिका हाउस को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। इस अवसर पर सारस्वत खत्री पाठशाला सोसायटी के उपाध्यक्ष न्यायमूर्ति अरुण टण्डन, सचिव शोहित खन्ना, उप सचिव श्रीमती गौरंगना खन्ना टैगोर पब्लिक स्कूल अध्यक्ष आरके टण्डन, प्रबन्धक अमित खन्ना, प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना तिवारी, समिति के सदस्य सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। संचालन हसना जिया, शालिनी दुबे एवं सविता चौरसिया ने किया जबकि समापन पर क्रीडा अध्यापक विजय राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर आशीष कुमार, साधना मिश्रा, सौम्या सिंह एवं पूजा शर्मा की भूमिका सराहनीय रहीं।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







