आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कोल इंडिया के निदेशक आनंद शेखर सिंह का देवरिया बाजार में भव्य स्वागत, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
- दैनिक लोक भारती
- 22 Nov, 2026
पहली बार आलापुर पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं और क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन
पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल और अधिवक्ता जेपी सिंह सहित कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
लालमणि गोंड
आलापुर (अंबेडकरनगर)। बाबू सुंदर सिंह इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष एवं प्रतिष्ठित उद्योगपति आनंद शेखर सिंह के कोल इंडिया का निदेशक बनने के बाद पहली बार आलापुर क्षेत्र के देवरिया बाजार पहुंचने पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। देवरिया स्टेट स्थित बाबू जयंत कुमार सिंह के आवास पर हुए कार्यक्रम में राजनीतिक, सामाजिक और क्षत्रिय समाज से जुड़े कई गणमान्य लोगों ने पहुंचकर उनका अभिनंदन किया।
आनंद शेखर सिंह के आगमन पर पूर्व भाजपा विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व भाजपा विधायक अनीता कमल, क्षत्रिय महासभा के जिला महासचिव एवं अधिवक्ता जेपी सिंह, विपिन सिंह सहित भाजपा नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। उपस्थित लोगों ने कोल इंडिया में नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
आलापुर की धरती से अपना विशेष जुड़ाव बताते हुए जताया आभार
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए आनंद शेखर सिंह ने कहा कि आलापुर की धरती से उनका विशेष जुड़ाव है। यहां के लोगों का स्नेह, अपनापन और सम्मान उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वागत और सम्मान के लिए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
पूर्व विधायक अनीता कमल ने आनंद शेखर सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान और गौरव का विषय है।
जयंत कुमार सिंह ने अतिथियों के प्रति जताया आभार
कार्यक्रम के आयोजक बाबू जयंत कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं, क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों और शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि आनंद शेखर सिंह का उनके आवास पर आगमन परिवार और क्षेत्र के लिए गौरव का अवसर है। जिस आत्मीयता और उत्साह के साथ लोगों ने पहुंचकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया, उसके लिए वे सभी के आभारी हैं।
उन्होंने सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और एक-दूसरे के सम्मान की परंपरा को मजबूत बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







