आज की ताजा खबर

संस्था की डायरेक्टर मनप्रीत कौर पहुंची प्रयागराज,तैयारियों की किया समीक्षा

top-news

मां सीता रसोई हरिद्वार कुंभ,माघ मेला में माहभर चलाएगा भण्डारा

कहा कि श्रद्धालुओं को खाने, गर्म कपडे, चप्पल की नही होगी परेशानी

पवन द्विवेदी 

प्रयागराज। मां सीता रसोई की डायरेक्ट एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती मनप्रीत कौर आज पंजाब से प्रयागराज पहुंची । उन्होंने बताया कि हरिद्वार कुंभ -2027 और विश्व प्रसिद्ध माघ मेला 2026 - 27 में दर्जनभर स्थानों पर विशाल भण्डारा माहभर चलाने की तैयारियों के लिए आई हूं जिससे कि समय रहते अभी से भण्डारे की व्यापक स्तर पर तैयारियां कर सकूं। इसके लिए माघ मेला प्रशासन के अफसरों से मिलना है।

मां सीता रसोई की अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती मनप्रीत कौर ने बताया कि हरिद्वार कुंभ - 2027 के दौरान मेला क्षेत्र में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए खाने की व्यवस्था करने जा रही हूं जिससे कि उनको खाने के लिए दिन - रात कोई परेशानी ना होने पाए। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को खाने में रोटी, सब्जी, दाल, चावल, पूडी, कचौड़ी, पुलाव, रायता, रसगुल्ला, बूंदी, पापड, तहरी, डोसा सहित अन्य सामग्रियां होगी। उन्होंने बताया कि

माघ मेला और कुंभ के दौरान बहुत से ऐसे जरुरत मंद भी आते है जिनको गर्म कपडे और चप्पल की जरुरत होती है ऐसे में जरुरतमंद लोगों को गर्म कपडे और चप्पल दिए जाते है जिससे कि उनको कोई परेशानी ना होने पाए।

वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती मनप्रीत कौर ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज के माघ मेला और महाकुंभ -2025 में माहभर दिन, रात दर्जनभर स्थानों पर भण्डारा चलता रहा, इस दौरान श्रद्धालुओं में कपडा, जूते - चप्पल का वितरण किया था। 10 वर्षो से अयोध्या में मां सीता की रसोई का संचालन कर रही हूं, जहां हजारों लोग प्रतिदिन भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करते है। वृन्दावन और मथुरा में भी दर्जनभर स्थानों पर भण्डारा चल रहा है। मां सीता रसोई की अध्यक्ष एवं समाजसेवी श्रीमती मनप्रीत कौर ने बताया कि माघ मेला, हरिद्वार कुंभ, त्र्यैम्बकेश्वर कुंभ और सिंहस्थ उज्जैन महाकुंभ में इस बार से विशाल भण्डारा चलाया जाएगा।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *