आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
आठ हजार जरूरतमंदों में हुआ कंबल का वितरण नारी शक्ति सम्मान समारोह, निःशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ा जनसमूह
- दैनिक लोक भारती
- 22 Nov, 2026
मेजा से रुचि अभिषेक तिवारी होगी विस प्रत्याशी
शिवसेना (शिंदे गुट) के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसुल ने किया घोषणा, कहा कि - करेंगे हरसंभव सहयोग
नई पीढ़ी को संस्कृति - संस्कारों से जोड़ना, महिलाओं को सम्मान, जरूरतमंदों की होगी सेवा : रुचि
पवन द्विवेदी
प्रयागराज। मेजा की धरती पर सेवा, सम्मान और सनातन संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। उरुवा ब्लॉक के सामने स्थित श्री मंडपम गेस्ट हाउस में शिवसेना उत्तर प्रदेश की राज्य सचिव रुचि अभिषेक तिवारी के संयोजन में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर में सामाजिक सरोकारों के साथ सियासत की भी अहम चर्चा हुई। कार्यक्रम का संदेश— ‘तुलसी की महिमा, सनातन की पहचान, नारी शक्ति से गौरवान्वित हिंदुस्तान’—पूरे आयोजन की भावना को अभिव्यक्त कर रहा था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, शिवसैनिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवसेना (शिंदे गुट) के राष्ट्रीय सचिव एवं महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व विधायक कैप्टन अभिजीत अडसुल का अखंड हिंद फौज की ओर से बैंड-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया ।
मुख्य अतिथि शिवसेना (शिंदे गुट) के राष्ट्रीय सचिव एवं महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व विधायक कैप्टन अभिजीत अडसुल ने अपने संबोधन में हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि शिवसेना की कार्यशैली का मूल मंत्र ‘80 प्रतिशत समाजकारण और 20 प्रतिशत राजकारण’ है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा को प्राथमिकता देना और आमजन के सुख-दुख में साथ खड़ा होना ही बालासाहेब के विचारों की मूल भावना है। उन्होंने शिव सेना की प्रदेश सचिव रुचि अभिषेक तिवारी के सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उनके कार्यों पर नजदीकी से नजर बनाए हुए है।कार्यक्रम के दौरान मेजा विधानसभा को लेकर भी महत्वपूर्ण राजनीतिक घोषणा हुई।
शिवसेना (शिंदे गुट) के राष्ट्रीय सचिव एवं महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व विधायक कैप्टन अभिजीत अडसुल ने रुचि अभिषेक तिवारी को मेजा विधानसभा सीट से शिवसेना शिंदे गुट का प्रत्याशी घोषित किया। उन्होंने रुचि को अपनी बहन बताते हुए उनके साथ हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं, शिवसेना उत्तर प्रदेश के प्रमुख अभय द्विवेदी ने भी मेजा से रुचि तिवारी को पार्टी का टिकट दिए जाने की इच्छा व्यक्त की। इस घोषणा के साथ ही मेजा की राजनीतिक चर्चाओं में शिवसेना की सक्रियता और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नई हलचल देखने को मिली।
आयोजन में आध्यात्मिक जगत की प्रतिष्ठित विभूतियों में मां राजलक्ष्मी नंदा एवं सनातनी किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामण्डलेश्वर और उप्र किन्नर वेलफेयर बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य
स्वामी कौशल्यानन्द गिरि की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। दोनों ने अपने आशीर्वचनों में सनातन संस्कृति, भारतीय परंपराओं और नारी सम्मान के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत तुलसी पूजन एवं शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।
जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम में आठ हजार से अधिक जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इंदुमती आई हॉस्पिटल और यूनाइटेड मेडिसिटी के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. चितवन सिंह, डॉ. रंजना, डॉ. एपी सिंह, डॉ. दानिश और ऑप्टोमेट्रिस्ट अनुमिता मिश्रा सहित चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ ने अपनी सेवाएं दीं।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रत्याशी योगेश शुक्ल, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी सुरेश त्रिपाठी, अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव राजेश पटेल (बुलबुल) सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रहीं। मंच का संचालन अनिल शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में शिव उपाध्याय, पूजा गुप्ता, विकास तिवारी (विक्की), अष्टभुजा तिवारी, अनुराग तिवारी, पप्पू उपाध्याय, ओपी पांडेय, मनीष पांडेय, अवनीश दुबे, राहुल मिश्रा, अनीश मिश्रा, दीपक गौड़, विनोद गुप्ता और पमपम पांडेय सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आयोजन की संयोजक और शिव सेना की प्रदेश सचिव श्रीमती रुचि अभिषेक तिवारी ने कहा कि नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना, महिलाओं को सम्मान देना तथा जरूरतमंदों की सेवा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचकर अपना स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद देने वाले सभी अतिथियों, मातृशक्ति, चिकित्सकों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
मेजा की इस धरती पर एक ओर जरूरतमंदों को सर्दी से राहत देने का प्रयास हुआ, तो दूसरी ओर नारी शक्ति के सम्मान और सामाजिक सेवा का संदेश भी जन-जन तक पहुंचा। आयोजन ने यह रेखांकित किया कि समाज के बीच किए गए सेवा के कार्य ही किसी भी सार्वजनिक जीवन की वास्तविक पहचान बनते हैं।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







