आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने परखी पुनरीक्षण की रफ्तार, बीएलओ को दिए कड़े निर्देश
- दैनिक लोक भारती
- 22 Nov, 2026
16 दिसंबर तक फार्म-6 और जरूरी अभिलेख जुटाने की समयसीमा तय, मतदाता सूची में पात्र नागरिकों का नाम शामिल करने पर दिया जोर
लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़
फर्रुखाबाद । मतदाता सूची में किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटने न पाए और अपात्र प्रविष्टियों का नियमानुसार निराकरण हो। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। रविवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने पुलिस लाइन फतेहगढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्थापित मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्य की हकीकत परखी। उन्होंने बूथ लेबल अधिकारियों से प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित समयसीमा में सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए।
एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर चल रहे फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत डीएम ने प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने फार्म-6, 7 और 8 की उपलब्धता के साथ नाम शामिल कराने, विलोपित कराने और मतदाता विवरण में संशोधन के लिए प्राप्त आवेदनों की स्थिति जानी। बीएलओ को निर्देश दिए कि आलेख्य सूची की प्रत्येक प्रविष्टि का गंभीरता से परीक्षण करें, जिससे किसी पात्र मतदाता का नाम छूटने या गलत विवरण दर्ज रहने की स्थिति न बने।
जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे अर्ह नागरिक, जिनका नाम अभी तक जनपद की किसी भी निर्वाचक नामावली में शामिल नहीं है, उन्हें चिह्नित कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की कार्रवाई प्राथमिकता से की जाए। इसके लिए बीएलओ अपने क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाएं और पात्र नागरिकों को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दें।
16 दिसंबर तक जुटाने होंगे जरूरी अभिलेख
डीएम ने निर्देश दिए कि फार्म-6 के साथ आवेदक की नवीनतम रंगीन पासपोर्ट आकार की फोटो, सक्रिय मोबाइल नंबर, पूरा पता और अन्य आवश्यक अभिलेख भौतिक रूप से प्राप्त किए जाएं। सभी जरूरी प्रपत्र और अभिलेख 16 दिसंबर 2026 तक एकत्र कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों की जांच निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जाए और किसी भी पात्र नागरिक को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
जिलाधिकारी ने पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता, शुद्धता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसलिए अधिकारी और कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि मतदाता सूची अद्यतन और त्रुटिरहित बने तथा कोई भी पात्र व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







