आज की ताजा खबर

धर्म संस्कार महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब,वैदिक रीति-रिवाज के साथ 27 बटुकों का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार

top-news

लोक भारती न्यूज ब्यूरो 

अमौली, फतेहपुर। विकासखंड अमौली के बुढ़वा गांव स्थित ब्रह्मदेव सरकार आश्रम में आयोजित 17वें धर्म संस्कार महोत्सव के छठवें दिन रविवार को श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ 27 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरे आश्रम परिसर में भक्तिमय और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम में हिंदी दैनिक लोक भारती के प्रधान संपादक अनाम पांडेय, समाजसेवी संगीता पांडेय तथा दैनिक लोक भारती के कानपुर प्रमुख चर्चित पांडेय भी पहुंचे। समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक उमेश कुमार त्रिवेदी ने किया।


वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ संस्कार

महोत्सव में अनुज, सत्यम, सोहित, शैलेन्द्र, ओमजी, रंगनाथ, शिवओम, संतोष, प्रफुल्ल, अभिषेक, श्रीप्रभु, सत्यनारायण, दीपू, दिव्यांश, निखिल, नितिन, अंकित, ऋषि, विशाल, ईशू, राघवेंद्र, आलोक, शिवम, शुभम, देवांश और आशीष सहित कुल 27 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया।

यज्ञाचार्य विमल शास्त्री, उमाशंकर दीक्षित, राजन शुक्ला, अवनीत द्विवेदी, उत्कर्ष पांडेय, सोम द्विवेदी और अर्पित तिवारी की टीम ने विधिवत वेदी पूजन और हवन संपन्न कराया। इसके बाद बटुकों को यज्ञोपवीत धारण कराया गया तथा गुरुओं ने उन्हें मंत्र दीक्षा प्रदान की। पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार माताओं और बहनों ने बटुकों को भिक्षा दी। वहीं, मामा द्वारा नेग देने की रस्म भी निभाई गई। इस दौरान बटुकों को काशी जाने के बजाय स्थानीय आचार्यों से शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया गया।

लोकहित के कार्यों से पूर्वज होते हैं प्रसन्न: अनाम पांडेय

अनाम पांडेय ने सभी बटुकों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कार्यक्रम के संयोजक, समिति के पदाधिकारियों और ग्रामवासियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अपनी जन्मभूमि पर इस तरह के धार्मिक और सामाजिक आयोजन होना गौरव की बात है। लोकहित के कार्यों से पूर्वज प्रसन्न होते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को इसी तरह निरंतर कार्यक्रम आयोजित करते रहने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर जगमोहन, महोत्सव संयोजक विमलेश त्रिवेदी, लाल मिश्रा, जगदीश पांडेय, नरेंद्र बाजपेयी, चंदन, विराट, मनु, शिवम, अमित, हिमांशु, हिमांक, अमन, श्रेया पांडेय, दिशा पांडेय और प्रिया तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *