आज की ताजा खबर

अंकित हत्याकांड के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की मांग

top-news

भीम आर्मी ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को भेजा ज्ञापन, पांच बीघा जमीन, 10 लाख रुपये मुआवजा और स्थाई सुरक्षा देने की उठाई मांग

रोहित अवस्थी 

अजीतमल औरैया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ज्ञानपुर निवासी एक युवक की हत्या के मामले में भीम आर्मी ने पीड़ित परिवार को न्याय और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग उठाई है। संगठन के कानपुर मंडल अध्यक्ष आनंद अंबेडकर आजाद ने 22 नवंबर को मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी औरैया तथा उपजिलाधिकारी अजीतमल को संबोधित ज्ञापन जारी कर हत्याकांड में शामिल सभी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


ज्ञापन में कहा गया है कि अंकित पुत्र श्याम सुंदर की हत्या की घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल है। पीड़ित परिवार आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहा है। ऐसे में परिवार के भरण-पोषण और सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए। भीम आर्मी ने मांग की है कि हत्याकांड के सभी मुख्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाए। जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक पीड़ित परिवार को स्थाई सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा परिवार को शहरी क्षेत्र में पक्का आवास, सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से दो शस्त्र लाइसेंस, पांच बीघा कृषि भूमि और 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

ज्ञापन जारी करने वालों में कानपुर मंडल अध्यक्ष आनंद अंबेडकर आजाद, औरैया जिलाध्यक्ष प्रिंस आजाद, जिला प्रभारी आशु जाटव और जिला उपाध्यक्ष हिमांशु आजाद शामिल रहे। संगठन ने प्रशासन से मांगों पर गंभीरता से विचार कर पीड़ित परिवार को न्याय और राहत दिलाने की अपील की है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *