आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
गेल गांव में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, सायरन बजते ही सक्रिय हुए सुरक्षा और राहत दल
- दैनिक लोक भारती
- 22 Nov, 2026
आग बुझाने, घायलों को अस्पताल पहुंचाने और रोशनी बंद कराने का किया गया अभ्यास, विभागों के बीच समन्वय परखा
रोहित अवअस्थि
औरैया। शासन के निर्देश पर रविवार को गेल गांव दिबियापुर में जिला प्रशासन के सहयोग से ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की गई। अपर जिलाधिकारी न्यायिक नीरज प्रसाद के मार्गदर्शन में हुए अभ्यास में युद्ध, हवाई हमले और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया।
मॉक ड्रिल के दौरान आपातकालीन सायरन बजते ही राहत एवं सुरक्षा दल सक्रिय हो गए। कुछ ही मिनटों में अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर पहुंचे। गेल इंडिया लिमिटेड की दमकल गाड़ियों ने पानी और फोम की मदद से आग बुझाने का अभ्यास किया। वहीं, घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया भी प्रदर्शित की गई।
ब्लैकआउट सायरन बजने पर नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों और वार्डनों ने मोर्चा संभालते हुए गलियों व सार्वजनिक स्थानों पर गश्त की। लोगों को घरों में रहने, लाइटें बंद रखने और अफवाहों से बचने के प्रति जागरूक किया गया।
अभ्यास में जिला प्रशासन, गेल इंडिया लिमिटेड, एनटीपीसी, पुलिस, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक, आपदा मित्र और एनसीसी कैडेट्स सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया।
समापन पर एडीएम न्यायिक नीरज प्रसाद ने कहा कि मॉक ड्रिल केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि संकट के समय जन-धन की हानि रोकने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के योगदान की सराहना की।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







