आज की ताजा खबर

गंगा के कटान से माघ मेला की तैयारियां प्रभावित सेक्टर पांच - छह की आधे से अधिक जमीन कटान में बही

top-news

सेक्टर सात नागवासुकी को बेहतर बनाने में लगा प्रशासन मेला क्षेत्र में तेजी से समतलीकरण हुआ शुरू

कटान पर है नजर, तैयारियां समय से होगी पूरी : डा लोकेश एम

पवन द्विवेदी

प्रयागराज। गंगा के तेज कटान से माघ मेला - 2027 की तैयारियां पूरी तरह से प्रभावित हो गयी है क्योंकि माघ मेला के सेक्टर - पांच और छह की आधे से अधिक जमीन कटान में बह गयी है। ऐसे में मेला प्रशासन कटान को रोकने  और विस्थापित संस्थाओं को जमीन दूसरे सेक्टर में आवंटित करने की तैयारियां शुरू कर दिया है। मेला क्षेत्र के संगम, अरैल और झूंसी क्षेत्र में जमीनों के समतलीकरण का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। कमिश्नर डा लोकेश एम ने मेला क्षेत्र और तैयारियों का निरीक्षण करने के बाद बताया कि कटान ज्यादा हो रहा है लेकिन समय है ऐसे में सभी तैयारियां समय से पूरी हो जाएगी।

इस बार गंगा और यमुना में दो बार बाढ आ गयी थी जिससे गंगा के पानी को कम होने में अभी समय लग रहा है लेकिन बहाव तेज होने से मेला क्षेत्र में कटान ज्यादा होने से सेक्टर - 5 और 6 की आधे से अधिक जमीन बह गयी है और गंगा की दिशा बदल गयी है इससे मेला की बसावट में परेशानी बढ गयी है।


मेला प्रशासन कटाव को देखते हुए उसे रोकने में लगा हुआ है। सेक्टर  5 और 6 की कटान से प्रभावित संस्थाओं को सेक्टर सात नागवासुकी में बसाये जाने की तैयारियां शुरू हो गयी है। मेला प्रशासन ने मेला क्षेत्र में समतलीकरण का काम शुरू करवा दिया है। संगम, झूंसी और अरैल क्षेत्रीय में पांच दर्जन टै्क्टर से समतलीकरण चल रहा है। मेला क्षेत्र में दो पाण्टून पुलों के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है।

कमिश्नर डा लोकेश एम ने बताया कि गंगा के कटान की वजह से तैयारियां प्रभावित हो रही है लेकिन अभी पर्याप्त समय है ऐसे में सभी तैयारियां समय से पूरी होगी। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में जमीनों का समतलीकरण और पाण्टून पुलों का निर्माण शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि सेक्टर पांच और छह में कटान से अधिक जमीन बह गयी है ऐसे में कटान से प्रभावित संस्थाओं को दूसरे सेक्टरों में बसाये जाने की तैयारियां शुरू हो गयी है। कमिश्नर डा लोकेश एम ने बताया कि माघ मेला में बढती हुई भीड को देखते हुए पार्किंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है जिससे की श्रद्धालुओं के मेला क्षेत्र में आने - जाने में कोई परेशानी ना होने पाए।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *