आज की ताजा खबर

माघ मेला के पुलिस लाइन का हुआ भूमि पूजन

top-news

पवन द्विवेदी

प्रयागराज। प्रयागराज के संगम तट पर स्थित त्रिवेणी मार्ग पर सकुशल माघ मेला - 2027 संपन्न करने के लिए पुलिस लाइन के भूमि पूजन का आयोजन आज किया गया जिसमें पुलिस कमिश्नर पियूष मोर्डिया,अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डा अजय पाल शर्मा 

महंत श्री बलवीर गिरी जी महाराज, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय विजय ढुल, डीएम मनीष वर्मा और कर्नल महिम शर्मा, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय पंकज, यातायात ज्ञानेंद्र सिंह, अपराध कुलदीप गुनावत, नगर सागर जैन, प्रोटोकॉल एवं माघ मेला विवेकचंद्र यादव, यमुनानगर मनीष शांडिल्य, पीडीए उपाध्यक्ष / मेलाधिकारी ऋषिराज, पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रशांत वर्मा, सीडीओ हर्षिका सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त लाइंस श्रुति श्रीवास्तव, अपर पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विजय आनंद, सहायक नोडल मेला एवं एसीपी झूंसी अरुण पाराशर तथा एसीपी लाइंस डॉ. एस. दीप्ति चौहान सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। भूमि पूजन के साथ ही माघ मेला-2027 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में विभागीय तैयारियां शुरू हो गई हैं।

मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, आवागमन और अन्य जरूरी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस, प्रशासन और संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे। इस बार माघ मेला 52 दिनों का है जो 14 - 15 जनवरी मकर संक्रांति से शुरू होकर छह मार्च 2027 महाशिवरात्रि तक चलेगा। जनवरी -2027 में प्रयागराज माघ मेला और हरिद्वार कुंभ मेला लगने जा रहा है। पुलिस कमिश्नर पियूष मोर्डिया ने माघ मेला के यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के बारे में जानकारी दिया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *