आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, विधायक त्रिभुवन दत्त बोले- गरीबों और वंचितों के लिए समर्पित रहा नेताजी का जीवन
- दैनिक लोक भारती
- 22 Nov, 2026
आलापुर सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नेताओं ने नेताजी के संघर्ष और योगदान को किया याद
वरिष्ठ समाजवादी नेताओं को अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
लालमणि गोंड
आलापुर (अंबेडकरनगर)। समाज के दबे-कुचले, गरीबों, मजदूरों, किसानों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव का पूरा जीवन समर्पित रहा। उनके कार्यों और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह बातें आलापुर विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी कार्यालय रामनगर में आयोजित जयंती समारोह को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहीं।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक त्रिभुवन दत्त मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने उनके राजनीतिक संघर्ष, समाज के कमजोर वर्गों के लिए किए गए कार्यों और पार्टी के प्रति उनके योगदान को याद किया।
वरिष्ठ नेताओं का सम्मान, नेताजी के विचारों पर चलने का संकल्प
कार्यक्रम में पहुंचे दर्जनों वरिष्ठ समाजवादी पार्टी के नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में किसानों, मजदूरों, गरीबों और वंचितों की आवाज को मजबूती से उठाया। उनके विचार और संघर्ष समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र यादव ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे निषाद ने किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अजित कुमार यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राजबहादुर यादव, युवा सपा नेता राहुल दत्त, यशवर्धन एडवोकेट, प्रदेश सचिव शमशाद फारूकी, महिला सभा जिलाध्यक्ष सीमा यादव, वरिष्ठ सपा नेता वीरेन्द्र तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमनारायण यादव, डॉ राम प्रसाद यादव, गंगा प्रसाद यादव, रामजगत प्रजापति, रामचंद्र वर्मा, संजय शर्मा, फिदा हुसैन अंसारी, मो मोइन एडवोकेट, विक्रमाजीत यादव, गंगा शंकर साहू, मनोज जायसवाल, राजेंद्र दाढ़ी, नायबे आलम, अमरजीत यादव, हयात मोहम्मद भल्लू, राजेंद्र प्रसाद वर्मा कल्लू, अच्छेलाल मौर्य, सचिदानन्द चौहान, नुरुल हसन, वीरेन्द्र सिंह, परशुराम प्रजापति, कन्तराज चौरसिया, अजय गौतम एडवोकेट, कृष्ण कुमार पांडेय, साधु यादव, रामजियावन यादव, नीलेश यादव, अजीत गौतम, मायाराम गौतम, आशाराम त्यागी, शिव शंकर निषाद, प्रमोद पांडेय, मोहनलाल कन्नौजिया, अनिल कुमार, फिरतु शर्मा, बाकेलाल गौतम, रिंकू पांडेय, राम प्रवेश गौतम, मोहनलाल चौरसिया, बृजेश यादव, विंदेश्वरी यादव, देवमणि यादव, गुरुदेव गौतम, शिवपूजन यादव, सुंदर यादव, प्रभाकर यादव, रामनाथ गौतम, संतोष यादव, देवेंद्र यादव, सेवाराम यादव, रोशनलाल गौतम और अभिजीत यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के जीवन और विचारों को याद करते हुए उनके बताए आदर्शों पर चलने तथा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के हितों के लिए काम करने का संकल्प लिया।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







