आज की ताजा खबर

आज लोकार्पण होगा डॉ रंजना त्रिपाठी के गाए लोकगीतों का

top-news

 पवन द्विवेदी 

प्रयागराज। संगम नगरी की विश्व प्रसिद्ध उद्घोषक, लेखिका एवं गायिका असिस्टेंट प्रो (डा) रंजना त्रिपाठी के लोक गीतों पर आधारित वीडियो एलबम का भव्य समारोह में आज लोकार्पण कार्यक्रम आर्य कन्या पीजी कॉलेज में दोपहर 1.30 बजे  शुरू होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य कन्या पीजी कालेज के चेयरमैन पंकज जायसवाल करेंगे।

इस अवसर पर डा रंजना त्रिपाठी लाइव सिंगिंग भी करेंगी। बेटी की बिदाई और उसके जीवन पर आधारित इस एलबम की शूटिंग प्रयागराज के विभिन्न स्थानों पर की गई है. इस एलबम में स्थानीय कलाकारों को काम करने का अवसर मिला है।

संगीत के कलाकारों को भी दर्शाया गया है। निमिया द फोक नाम से लोकर्पित हो रहे इस एलबम को शहाब इलाहाबादी और वाई एन आर ओरिजनल प्रस्तुत कर रहे है। एलबम में सुमधुर म्यूजिक अफसर आलम ने दिया है जबकि प्रोग्रामिंग सर्वेश सिंह की है. एलबम की लान्चिंग में शहर के खातिलब्ध लोग उपस्थित रहेंगे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *