आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
विधायक एवं बीज विकास निगम उपाध्यक्ष ने उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित
- दैनिक लोक भारती
- 05 Sep, 2026
शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : मनीष जायसवाल
शिक्षकों का समर्पण राष्ट्र की मजबूत नींव : राजेश्वर सिंह
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में जनपद स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भी गरिमापूर्ण आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जनपद के 14 विकासखंडों से चयनित उत्कृष्ट शिक्षकों को सदर विधायक मनीष जायसवाल एवं उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना तथा अन्य शिक्षकों को भी बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी कुशीनगर महेन्द्र सिंह तंवर, मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी पडरौना सुरेंद्र बहादुर सिंह, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी नागेंद्र मणि सहित जिला समन्वयक, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी तथा शिक्षकगण उपस्थित रहे। जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा प्रभाकर पांडेय, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्रा एवं जिला स्काउट मास्टर नीरज बंका की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र नारायण पाण्डेय ने किया।
बेसिक शिक्षा विभाग से कप्तानगंज के संजीव कुमार गोंड, तमकुही के अवधेश वर्मा, सेवरही के नवीन कुमार, सुकरौली की माला सिंह, मोतीचक के दीपेश सिंह, फाजिलनगर की प्रियंका राय, पडरौना की सबाना परवीन, विशुनपुरा के डॉ. अनिरुद्ध मौर्य, कसया के महेश कर्णधार, दुदही के मुकेश यादव, हाटा के शाबिर सिद्दीकी, खड्डा के अभिसिप्ट कुमार, नेबुआ नौरंगिया के धर्मेंद्र कुमार तथा रामकोला के मंगलदीप कनौजिया को सम्मानित किया गया।
माध्यमिक शिक्षा विभाग से पडरौना के राम स्वरूप गुप्ता, राजेश यादव एवं विनय पांडेय, तमकुही के गिरधर मौर्य, खड्डा के ऊदल कुमार, विशुनपुरा के शैलेन्द्र कुमार तथा सेवरही के विजय शंकर शुक्ला को सम्मानित किया गया।
शिक्षकों का समर्पण राष्ट्र की मजबूत नींव : राजेश्वर सिंह अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने गुरु की महिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षित ही नहीं करते, बल्कि उनके व्यक्तित्व एवं चरित्र का निर्माण करते हैं। शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की।
शिक्षकों ने जीवन को दिशा देने का कार्य किया जिलाधिकारी जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने अपने बचपन के संस्मरण साझा करते हुए कहा कि जीवन में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने, सही निर्णय लेने और बेहतर नागरिक बनने की दिशा भी प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण और योगदान की सराहना की। मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने भी सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को बधाई दी। अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं शिक्षकगण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







