आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सुलतानपुर में 25 किलो की लोहे की निहाई चोरी का खुलासा, दो नामजद आरोपी गिरफ्तार
- दैनिक लोक भारती
- 17 Sep, 2026
धम्मौर पुलिस ने तालाब के पास से पकड़ा, चोरी की निहाई भी बरामद
बरामदे से निहाई चोरी करने का आरोप, दोनों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी
सुशील मिश्रा
सुलतानपुर। धम्मौर थाना क्षेत्र में करीब 25 किलोग्राम वजन की लोहे की निहाई चोरी के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई निहाई भी बरामद करने का दावा किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेजा गया।
पुलिस के अनुसार 16 सितंबर को पूरे नक्छेद, अमेठा निवासी संतोष यादव पुत्र नंद लाल यादव ने धम्मौर थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि शाम करीब सात बजे उनके बरामदे से करीब 25 किलो वजन की लोहे की निहाई चोरी कर ली गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु.अ.सं. 0179/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।
मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक 17 सितंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर धम्मौर पुलिस टीम ने ग्राम दुर्वासा का पुरवा, अमेठा तालाब के पास कार्रवाई की। यहां से मुकदमे में नामजद राकेश यादव और विपिन यादव को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की गई लोहे की निहाई बरामद होने का दावा किया गया।
पुलिस ने बताया कि बरामद निहाई का वजन करीब 25 किलोग्राम है। मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई है।
दोनों आरोपियों की उम्र 35 और 40 वर्ष
गिरफ्तार आरोपियों में राकेश यादव पुत्र स्वर्गीय जयपाल यादव, निवासी ग्राम अमेठा, थाना धम्मौर, उम्र करीब 35 वर्ष और विपिन यादव पुत्र जगदम्बा प्रसाद यादव, निवासी ग्राम पूरे नक्छेद, अमेठा, थाना धम्मौर, उम्र करीब 40 वर्ष शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्रवण कुमार, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश मिश्रा और कांस्टेबल राजन यादव शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय सुलतानपुर के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







