आज की ताजा खबर

विधान परिषद चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था पर डीएम-एसपी की पैनी नजर

top-news

विभिन्न मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए दिए आवश्यक निर्देश

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को जनपद में चल रही मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया।


अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मियों को सतर्कता बरतने और निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी और पुलिस बल की तैनाती की स्थिति परखी गई। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सतर्कता बरतने पर जोर दिया।

प्रशासन और पुलिस की संयुक्त निगरानी के बीच अधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *