आज की ताजा खबर

पराली के धुएं से अधिक गांवों की आबो-हवा में जहर घोल रहे गन्ना कोल्हू

top-news

बिजुआ-खीरी।प्रशासन की ओर से पराली जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। यदि कहीं पराली जलती है तो प्रशासन को आसानी से दिख जाती है। लेकिन क्षेत्र में चल रहे दर्जनों गन्ना कोल्हुओं की अनदेखी की जा रही है। इन गन्ना कोल्हूओं से निकलता काला धुआं वायु प्रदूषण फैला रहा है साथ ही लोगों के कपड़े खराब हो रहे हैं।
तहसील गोला क्षेत्र के गांव मूड़ा सवारान,बघौडा,हडेला,सेमरिया,रडा देवरिया,नब्बूपुर,बस्तौला रसूल पनाह, मालपुर, बहादुर नगर, सेनपुर आदि  गांव में गन्ना कोल्हू संचालित हैं। जिनकी चिमनियों से निकलने वाला काला धुआं वायु को प्रदूषित कर रहा है।प्रशासन द्वारा इन पर किसी तरह का प्रबंध नहीं लगाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित कोल्हूओं से प्रतिदिन जहरीला धुआं निकल रहा है। क्योंकि यह लोग गन्ने की खोई की जगह अन्य चीजें भट्ठियों में झोंक रहे हैं। एक ओर अधिकारी किसानों के खेतों में पराली जलाने पर रोक लगाकर पराली जलती पाई जाने पर मोटा जुर्माना लगाते हैं। जो सेटेलाइट द्वारा आसानी से दिखाई दे जाती है लेकिन गन्ना कोल्हू की चिमनियों से निकलता काला धुआं सेटेलाइट की आंख भी नहीं देख पाती है। तो वहीं अधिकारियों द्वारा भी इन कोल्हुओं की अनदेखी की जा रही है। गन्ना कोल्हुओं से निकलने वाले काले धुएं की वजह से लोगों की आंखों में जलन और खांसी की शिकायत हो रही है। वहीं काले धुएं से लोगों के कपड़े भी खराब हो रहे हैं। लेकिन प्रशासन इन पर ध्यान नहीं दे रहा है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *