आज की ताजा खबर

सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर निकाली गयी एकता पद यात्रा

top-news

बरखेड़ा (पीलीभीत)। एक भारत आत्मनिर्भर भारत के नारों के साथ एकता रैली निकाली गई। पदयात्रा राष्ट्र निर्माता भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर क्षेत्र के गाँव ज्योरहा कल्यानपुर से बरखेड़ा तक 4 किलोमीटर की दूरी निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
एकता रैली का स्वागत कस्बा बरखेड़ा के ब्लॉक तिराहे पर व्यापार मंडल ने फूल बरसाकर किया। रैली का समापन जूनियर हाईस्कूल स्कूल के मैदान पर हुआ।
इए मौके पर मौजूद जिला प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस के डीएनए में ही धोखा है। बताया गया कि सरदार बल्लभ भाई पटेल के साथ धोखा धड़ी कर कांग्रेस ने उनके स्थान पर नेहरू को प्रधानमंत्री बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिग्विजय सिंह शाक्य ने कहा, कि पटेल  का सपना एक भारत को साकार करने को भारतीय जनता पार्टी दृढ़ संकल्पित है। उनके सपने को साकार करने के लिए और एक भारत आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिये उनकी 150वीं जयंती पर सम्पूर्ण भारत मे एकता यात्रा निकाली जा रही है।
इस पदयात्रा एकता रैली में जिला कार्यक्रम संयोजक दिनेश पटेल पूर्व विधायक किशनलाल राजपूत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक गंगवार नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल, पूर्व चेयरमैन अशोक गुप्ता,नागेन्द्र प्रताप गंगवार,युवामोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सोनू व्यापार मंडल के महामंत्री हरीश भारती,नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेठ मोहम्मद अनस, सभासद प्रवेश जोशी, राजेश सक्सेना, सौरभ गंगवार, राजेश उर्फ़ राजू, कैलाश मौर्य, मोहित, अर्पित सक्सेना, दीपांशु गुप्ता, रजत जायसवाल, प्रमोद भारती, रितिक भरद्वाज सहित भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *