आज की ताजा खबर

महादेवा महोत्सव में संस्कृतियों का संगम, कला–खेल–जागरूकता से सराबोर रामनगर

top-news

रामनगर (बाराबंकी)। महादेवा महोत्सव के दौरान सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा भेजे गए जादूगर हृदयेश तिवारी ने समाजिक जागरूकता से भरे प्रहसनों के जरिए बच्चों से लेकर वयस्कों तक को प्रभावित किया। तहसीलदार विपुल कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।जादूगर ने बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक एकता तथा हर घर नल जैसे महत्वपूर्ण विषयों को रोचक जादू से प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। उनके सहयोगी शिवम तिवारी साथ रहे। इस मौके पर एडीओ कृषि डॉ. दलवीर सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
 कथक नृत्य से शिवमय हुआ महादेवा महोत्सव 
सांस्कृतिक मंच पर देविका देवेंद्र और मंगलामुखी किन्नर नृत्यांगना ने अपनी सुमधुर कथक नृत्य प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम की शुरुआत शिव रुद्राष्टकम पर अद्भुत कथक प्रस्तुति से हुई, जिसने संपूर्ण वातावरण को शिवमय बना दिया। इसके बाद देखो श्याम कर गहिया, रे डगर चलत, मैं गई पनघट को सहित कई मनोहारी प्रस्तुतियां देकर लोगों की खूब वाहवाही लूटी। नृत्यांगनाओं को नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उमड़ा खेल का जोश 
महादेवा महोत्सव में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान राजन तिवारी एवं तहसीलदार विपुल कुमार सिंह ने सर्विस लगाकर किया। रियाज अहमद के संयोजन में आयोजित मुकाबलों में 14 टीमों ने हिस्सा लिया—आरएलबी, केडी सिंह बाबू स्टेडियम, बदोसराय, सूरतगंज, मरकामऊ, महादेवा, किंतूर, कटका, टिकरा, सहादतगंज, जहांगीराबाद, रामनगर और जरवल आदि। पहले दिन के मुकाबलों में केडी सिंह बाबू, महादेवा, किंतूर, टिकरा, सहादतगंज और रामनगर की टीमें विजई रहीं। सेमीफाइनल में केडी सिंह बाबू ने टिकरा को हराया तथा रामनगर ने मरकामऊ को मात दी। रोमांचक फाइनल में केडी सिंह बाबू स्टेडियम बाराबंकी ने रामनगर को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी ने विजेता–उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।प्रतियोगिता के संचालन में डॉ. आलोक कुमार शुक्ला, मास्टर हसीब, कमलेश यादव, विनय कुमार सिंह, मुनव्वर बेग, गुलशन, सानू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विजयी खिलाड़ियों को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया।
शिव भक्ति और रंगों से सजा म्यूजिफायर डांस ग्रुप का मंच 
गुरुवार शाम महादेवा महोत्सव का मंच म्यूजिफायर डांस ग्रुप की शानदार प्रस्तुतियों से झूम उठा।ममता सिंह के निर्देशन में कलाकारों ने मोहै मोहै रंग दे बसंती से शुरुआत कर माहौल को ऊर्जा से भर दिया।इसके बाद भगवान शिव पर आधारित नृत्य—जय हो शंकरा, आदि देव शंकरा, नमो नमो शंकरा—की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। रामायण आधारित शास्त्रीय प्रस्तुतियां हम कथा सुनाते राम सकल गुणगान की और ये रामायण है पुण्य कथा श्रीराम की बेहद सराही गईं। कार्यक्रम में कलाकार अजय बिष्ट, अविनाश सिंह, जिज्ञासा श्रीवास्तव, शिवम यादव, आस्था सिंह, दर्शिका पाठक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *