आज की ताजा खबर

मैथा क्षेत्र की उर्वरक दुकानों में मारा छापा, तीन दुकानदारों को नोटिस जारी

top-news

शिवली कानपुर देहात। मैथा विकासखंड क्षेत्र स्थित उर्वरकों की दुकानों में जिला कृषि अधिकारी ने टीम के साथ छापेमारी कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर तीन दुकानदारों को नोटिस जारी की है।
       जिला कृषि अधिकारी डॉ0 उमेश कुमार गुप्ता द्वारा मैथा विकासखंड क्षेत्र की विभिन्न उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कुशवाहा खाद परसौली मैथा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय प्रोपाइटर मौके पर उपस्थित थे। इनके यहां डी0ए0पी0 100 बोरी, एन0पी0के0 84 बोरी एवं यूरिया 260 बोरी पायी गयी। डी0ए0पी0 और एन0पी0के0 से एक-एक नमूना ग्रहित किया गया। वहीं चन्देल खाद भण्डार लालपुर मैथा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में प्रोपराइटर के प्रतिनिधि राघवेन्द्र सिंह उपस्थित थे। इनके यहां डी0ए0पी0 98 बोरी एवं एस0एस0पी0 150 बोरी पायी गयी। स्टॉक बोर्ड एवं रेट बोर्ड नहीं पाया गया। जिस कारण इनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार श्री कामदगिरि खाद भण्डार लालपुर शिवराजपुर का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय फर्म के प्रोपराइटर विजय नारायण त्रिवेदी उपस्थित थे। इनके यहां डी0ए0पी0 46 बोरी, यूरिया 544 बोरी एवं पोटाश सल्फर 550 बोरी मौके पर पायी गयी। डी0ए0पी0 और एवं सल्फर से एक-एक नमूना ग्रहित किया गया। इनके यहां स्टाक बोर्ड, रेट बोर्ड एवं अभिलेख अद्यतन नहीं पाया गया।जिस कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। शुक्ला खाद भण्डार लालपुर शिवराजपुर निरीक्षण के समय बन्द पाया गया।बन्द पाये जाने की नोटिस प्रतिष्ठान पर चस्पा नहीं था। जिस कारण इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। सभी उर्वरक विक्रेता को निर्देश दिये जाते हैं कि अपने प्रतिष्ठान के स्टाक एवं वितरण रजिस्टर तथा रेट एवं स्टाक बोर्ड को अध्यतन रखें। किसानों को उनके खतौनी के अनुसार पी0ओ0एस0 मशीन पर आधार एथॉन्टीकेशन के द्वारा ही उर्वरक का वितरण निर्धारित दर पर किया जाये अन्यथा की स्थिति में उर्वरक (नियंत्रण) (कार्बनिक अकार्बनिक या मिश्रित) आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होंने बताया कि आज सहकारिता क्षेत्र में इफको की रैक कानपुर नगर में लगी जिससे जनपद को 667 मै0टन0 डी0ए0पी0 एवं 400 मै0टन एन0पी0के0 प्राप्त हुयी। जिसे समितियों, इफको फके केन्द्र एवं पी0सी0एफ0 के केन्द्र पर भेजा जा रहा है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *