आज की ताजा खबर

भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ‘अन्नू’ गुप्ता का जन्मदिन उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाया गया, कार्यकर्ताओं ने दी बधाइयाँ

top-news top-news

इटावा। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक मुखिया एवं जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ‘अन्नू’ गुप्ता का जन्मदिन भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर होटल ग्रांड पैराडाइज़ में आयोजित कार्यक्रम में जिले भर से पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक शामिल हुए।
जन्मदिन के अवसर पर सुबह से ही जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के गांधी नगर स्थित आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।
अपने जन्मदिन के पावन अवसर पर जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने अपनी धर्मपत्नी, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनीता गुप्ता तथा पार्टी पदाधिकारियों के साथ कालीवाहन मंदिर में माता रानी और पिलुआ महावीर मंदिर में बजरंगबली महाराज के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा जनपदवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पिलुआ मंदिर परिसर में पीठाधीश्वर हरभजनदास महाराज की उपस्थिति में केक काटकर उन्होंने आशीर्वाद प्राप्त किया।
होटल ग्रांड पैराडाइज़ में दोपहर एक बजे से देर रात तक चले बधाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व शुभचिंतक शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता को मालाएं, पटका, शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके नेतृत्व की सराहना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने उपस्थित सभी महानुभावों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन्मदिन के अवसर पर मित्रों, स्वजनों एवं क्षेत्रवासियों से मिले स्नेह और आशीर्वाद से उन्हें नई ऊर्जा और जनसेवा के कार्यों के लिए प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में विभाग संघचालक विनोद चंद्र पांडेय, प्रान्त सह कार्यवाह प्रदीप भदौरिया, जिला प्रचारक यशवीर सिंह, औरैया जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे सहित अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *