आज की ताजा खबर

कानपुर में 8वीं तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद, कड़ाके की ठंड, कोहरा और शीतलहर को देखते हुए DM का आदेश

top-news

    कानपुर में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 10 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आदेश जारी करते हुए बताया कि छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह आदेश जनपद में संचालित सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा और इसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
    पिछले कई दिनों से कानपुर में ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह के समय घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो जाती है, जिससे वाहन धीमी गति से चलने को मजबूर होते हैं। ओस की बूंदें और ठंडी हवाएं गलन को और अधिक बढ़ा रही हैं। बीते दिनों शहर का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो प्रदेश में सबसे कम था। गुरुवार को भी न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
    स्थिति यह है कि सुबह के समय लोग ठंड से कांप उठते हैं और दिन में भी धूप न निकलने से तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 48 घंटे तक मौसम में खास राहत की संभावना नहीं है। शहर में शीतलहर का प्रभाव बना रहेगा और तापमान इसी तरह नीचे बना रह सकता है।

      https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

      Leave a Reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *