आज की ताजा खबर

वीरेन्द्र कुमार का धुम धाम से मना जन्म दिन,अन्याय के खिलाफ लड़ना ही जीवन का मुख्य उद्देश्य

top-news top-news

कानपुर। आज राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिव्यांग महागठबन्धन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार का जन्म दिन शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया में धुम धाम से मनाया गया। देश के कोने कोने से दिव्यांगजनों ने व सभी दलों के नेताओं ने आकर उनको बधाई दी व उनके दिर्घायु की  कामना कि। भाजपा विधायक सुरेन्द्र मैथानी, भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के संयोजक हृदेश सिंह, सपा नेता सम्राट विकास प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों को सम्बोधित करते हुए वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनो को उनका अधिकार दिलाने के लिए जीवन के अन्तिम सांस तक लड़ूंगा। अन्याय के खिलाफ लड़ना ही  जीवन का मुख्य उद्देश्य है।
आज राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिवस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा अल्पना कुमारी, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार,  गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित,  गौरव कुमार, अरविन्द सिंह, रंजीत कुमार, दिलीप कुमार,  सरला, पूजा, सोनी,  गोमती वर्मा, किशोरी,  राम जानकी, ममता , अनुराधा गुप्ता ने जन्म दिन की बधाई दी ।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *