आज की ताजा खबर

कुशीनगर में दोहरा हत्याकांड: बेटे ने मां व पत्नी को पत्थर से कुचलकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

top-news top-news

कुशीनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के परसा गांव में रविवार को पारिवारिक विवाद में एक युवक ने अपनी मां और पत्नी की पत्थर व ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को घर की छत से गिरफ्तार कर लिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

घटना में आरोपी की पहचान 32 वर्षीय सिकंदर गुप्ता के रूप में हुई है, जो हाल ही में मुंबई से लौटा था। मृतकों में उसकी मां रूना देवी (50) और पत्नी प्रियंका (28) शामिल हैं। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी शराब और नशे का आदी था और पहले भी दोनों महिलाओं से विवाद करता था।

अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और संबंधित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक कलह का प्रतीत होता है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच की जा रही है और गांव में शांति व्यवस्था कायम है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *