आज की ताजा खबर

सादगी और संकल्प के साथ प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया

top-news

कानपुर।कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी का जन्मदिन सादगी के साथ तिलक हाल में अध्यक्ष पवन गुप्ता की अध्यक्षता में मनाया गया।मुख्य अतिथि सांसद अमेठी किशोरी लाल शर्मा रहे।संयोजन AICC सदस्य शरद मिश्रा का रहा।इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और लड्डू बांटकर उन्हें शुभकामनाएँ दीं तथा उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
मुख्य अतिथि किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी जी देश की आवाज़ बनकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही हैं और उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिल रही है।
महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता प्रियंका जी के जन्मदिन पर जनसेवा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लेते हैं।
लॉयर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कांग्रेस के उपाध्यक्ष रमाकांत मिश्रा ने अधिवक्ताओं की तरफ से अंगवस्त्र पहना कर सांसद किशोरी लाल शर्मा का स्वागत किया।
उसके बाद सांसद किशोरी लाल शर्मा ने पूर्व डिप्टी मेयर मास्टर सीताराम दीक्षित की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर तहरी वितरण भी किया।
सांसद किशोरी लाल शर्मा,अध्यक्ष पवन गुप्ता,शरद मिश्रा,भूधर नारायण मिश्रा,आलोक मिश्रा,मदन मोहन शुक्ला,ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला,देहात अध्यक्ष अम्बरीष सिंह गौड़, नौशाद आलम मंसूरी,प्रतिभा अटल पाल,शंकर दत्त मिश्रा, अशोक दीक्षित बब्बन,सैमुअल लकी सिंह,राजेश गौतम,संतोष त्रिवेदी,राजीव द्विवेदी,दिलीप शुक्ला,लल्लन अवस्थी,पदम मोहन मिश्रा,पदम मिश्रा,धर्मेंद्र चौहान,राकेश साहू,रितेश यादव,दुर्गा मिश्रा,मनोज दुबे मिंकु,अजय सिंह,मनोज अवस्थी,विनोद अवस्थी ,फजल खान,हरीश बाजपई,राम स्वरूप तिवारी,आनन्द शुक्ला,मोहित दीक्षित,आसिफ इकबाल,संदीप निषाद,धवल पांडे,नरेंद्र चंचल,अमिताभ मिश्रा,शांतनु दीक्षित,अमिताभ दत्त मिश्रा,राम जी दुबे,राजेश खन्ना,प्रमोद गुप्ता,शकील मंसूरी आदि थे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *