आज की ताजा खबर

संयुक्त बार चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजीव, साबिर,बाबूराम ने कराया नामांकन

top-news

पीलीभीत। जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के चुनाव स्थगित होने की अटकलों पर चुनाव अधिकारी कुलदीप सक्सेना ने सोमवार सुबह 10 बजे से 3 बजे तक उप्र बार कौंसिल के मॉडल बायलॉज के अनुसार चुनाव प्रक्रिया शुरू करते हुए विभिन्न पदों पर प्रत्याशी अधिवक्ताओं के नामांकन पत्र स्वीकार कर अटकलों पर पूरी तरह विराम लगा दिया।
वर्ष 2026,27 के संपन्न हो रहे वार्षिक चुनाव के नामांकन में अध्यक्ष पद पर राजीव अवस्थी, साबिर हुसैन और बाबू राम शर्मा ने अध्यक्ष पर पर नामांकन कराया। वहीं महामंत्री पद पर ज्योति प्रकाश शुक्ला(एनडी), अजय, विद्याराम वर्मा, सुधीर मिश्रा, ज्ञानेंद्र कुमार गौतम व विनीता सक्सेना ने नामांकन कराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय सिंह तोमर, अखिलेश शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष उच्च वर्ग पद पर रोहित सिंह यादव, यशवंत कुमार, अभिषेक मिश्रा, संदीप रस्तोगी ने अपने नामांकन पत्र सौंपे।
चुनाव अधिकारी कुलदीप सक्सेना एवं सहायक चुनाव अधिकारी वीरेंद्र सक्सेना ने बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर संजय बरुआ, लेखराज गंगवार ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
सहसचिव प्रकाशन के पद पर सैय्यद शाह अली हैदर जाफरी, सहसचिव पुस्तकालय पद पर कुलदीप राठौड़, सहसचिव प्रशासन पद पर निरंजन प्रसाद निर्विरोध निर्वाचित हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जय प्रकाश वर्मा, कमलेश कुमार पाल भी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी पदों पर धर्मेंद्र कुमार, राजीव त्रिपाठी और अशोक पाठक ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इन पदों पर तीन पद शेष रह गए तथा 6 पद शेष कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य रह गए।
नामांकन के दौरान संयुक्त बार परिसर में वकीलों के बीच भारी गहमा गहमी का वातावरण देखने को मिला।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *