आज की ताजा खबर

भामाशाह पार्क की बदहाली पर चेयरमेन सख्त

top-news top-news

जलालाबाद।
नगर पालिका परिषद जलालाबाद के अध्यक्ष शकील अहमद खान ने शहर के एकमात्र भामाशाह पार्क की खराब स्थिति का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को मौके पर पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण किया। ठेके की कमी के चलते पार्क की व्यवस्थाएं लंबे समय से जीर्ण-शीर्ण अवस्था में थीं, जिसकी शिकायत मिलने पर अध्यक्ष ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पार्क में सूखी घास, क्षतिग्रस्त पेड़-पौधे, झोपड़ी, रंग-रोगन व पेंटिंग की खराब हालत और सोलर प्लांट की खराबी पाई गई। इन सभी अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए अध्यक्ष ने प्रभारी बाबू नितिन शर्मा को स्पष्ट निर्देश दिए कि 15 दिनों के भीतर पार्क की पूर्ण बहाली सुनिश्चित की जाए

अध्यक्ष शकील अहमद खान ने कहा कि पार्क को शहरवासियों के लिए फिर से आकर्षक, स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जाए, ताकि परिवार और बच्चे यहां सुकून के पल बिता सकें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा—

“नगर का यह प्रमुख पार्क हमारी जिम्मेदारी है। समयसीमा के भीतर मरम्मत, नई हरियाली, साफ-सफाई और सोलर प्लांट की दुरुस्ती हर हाल में होनी चाहिए। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

इस अवसर पर पुनीत सक्सेना (गुड्डू), मनमोहन द्विवेदी, गोपाल (पूर्व सभासद पति सतीश शर्मा) सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता व नगर पालिका के अधिकारी मौजूद रहे।

स्थानीय नागरिकों ने चेयरमेन की इस पहल का स्वागत करते हुए उनकी तत्परता की सराहना की और उम्मीद जताई कि जल्द ही भामाशाह पार्क अपनी पुरानी भव्यता में लौटेगा। वहीं नगर पालिका प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि निर्धारित समय सीमा में सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *