आज की ताजा खबर

सड़क हादसे में चाची की मौत,भतीजा गंभीर रूप से घायल

top-news

महोबा। मुख्यालय के हमीरपुर चुंगी के पास एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार चाची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चाची और भतीजा बाइक से किसी कार्यवश महोबा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को जिला अस्पताल महोबा पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद चाची को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल भतीजे का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
अचानक हुए इस हादसे से मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच के आधार पर दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *