आज की ताजा खबर

पीलीभीत में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर व्यापार मंडल का विरोध, पुलिस को सौंपा ज्ञापन

top-news

पीलीभीत। शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की अवैध बिक्री और उससे हो रही लगातार घटनाओं के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और सहायक पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) नताशा गोयल को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल महेंद्र ने पुलिस को सुझाव देते हुए कहा कि वर्दी में छापेमारी करने से दुकानदार सतर्क हो जाते हैं, जिससे अवैध कारोबारी बच निकलते हैं। उन्होंने सादी वर्दी में ग्राहक बनकर छापेमारी करने की मांग की, ताकि प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वालों को रंगे हाथों पकड़ा जा सके। महिला प्रदेश उपाध्यक्ष सपना यादव ने ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, जो प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री कर रहे हैं।
ज्ञापन सौंपने के दौरान महामंत्री राशिद अंसारी, युवा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, नाहिद खान, तस्लीम खान, अतुल जायसवाल, आशीष लोधी, नीरज श्रीवास्तव, अभिलाष गुप्ता, साजिद खान और गौरव राणा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान व्यापारी नेताओं ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोर्ट और सरकार के स्पष्ट प्रतिबंध के बावजूद शहर में खुलेआम चाइनीज मांझा बिक रहा है।
नगर अध्यक्ष रणवीर पाठक ने पुलिस से केवल औपचारिकता न निभाने, बल्कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की अपील की।
सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल ने व्यापार मंडल को आश्वासन दिया कि जल्द ही पूरे जनपद में विशेष अभियान चलाकर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के अवैध कारोबार को पूरी तरह समाप्त किया जाएगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *