आज की ताजा खबर

पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, दो गिरफ्तार

top-news

औरैया। थाना बेला क्षेत्र में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए मृतक की पत्नी समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना बेला, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, खोखा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने शुक्रवार को ककोर मुख्यालय स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 17 जनवरी की रात मंडी रोड निवासी अरविन्द कुमार (40) की उसके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के भाई अशोक कुमार की तहरीर पर थाना बेला में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में गठित टीमों ने तकनीकी साक्ष्य, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से मामले का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी प्रिया के तिर्वा-बेला रोड पर बैग बनाने की दुकान चलाने वाले योगेन्द्र शाक्य उर्फ पप्पू से प्रेम संबंध थे। पति द्वारा विरोध किए जाने पर दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रची।

17 जनवरी की रात प्रिया ने योगेन्द्र को घर में छिपा लिया। देर रात नशे की हालत में घर लौटे अरविन्द को सुलाने के बाद योगेन्द्र ने अवैध तमंचे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने 22 जनवरी को योगेन्द्र शाक्य को तिर्वा रोड बैरियर से जबकि 23 जनवरी की सुबह प्रिया को मंडी रोड से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में योगेन्द्र शाक्य उर्फ पप्पू (48) निवासी बर्रुकुलासर थाना बेला और प्रिया (36) पत्नी स्व. अरविन्द कुमार निवासी मंडी रोड शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *