आज की ताजा खबर

आपदा से पहले तैयारी : महोबा प्रशासन अलर्ट,राजकीय बीरभूमि डिग्री कॉलेज में मॉक ड्रिल

top-news


महोबा - किसी भी संभावित आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से महोबा प्रशासन द्वारा राजकीय बीरभूमि डिग्री कॉलेज परिसर में गुरुवार को व्यापक आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया।
मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, विभागीय समन्वय और राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखना रहा। अभ्यास के दौरान पुलिस विभाग, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग, प्रशासनिक अमला एवं आपदा मित्रों ने संयुक्त रूप से भाग लिया।
ड्रिल के तहत संभावित आपदा की स्थिति को वास्तविक स्वरूप प्रदान करते हुए घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार देने तथा उन्हें शीघ्र अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का परीक्षण किया गया। सभी विभागों ने निर्धारित समय में अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
जिलाधिकारी गजल भारद्वाज स्वयं मौके पर पहुंचीं और मॉक ड्रिल की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की भूमिका, प्रतिक्रिया समय और आपसी तालमेल की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि “आपदा के समय पूर्व तैयारी ही सबसे बड़ा बचाव होती है।”
जिलाधिकारी घनश्याम मीणा के नेतृत्व में जिला प्रशासन आपदा प्रबंधन को लेकर पूरी तरह गंभीर एवं प्रतिबद्ध दिखाई दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस तरह की मॉक ड्रिल को नियमित अभ्यास का हिस्सा बनाया जाए, ताकि वास्तविक आपदा की स्थिति में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की कि आपदा के समय घबराने के बजाय संयम, सतर्कता और अनुशासन बनाए रखें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
कुल मिलाकर यह मॉक ड्रिल केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि महोबा प्रशासन की सजगता, तैयारियों और जिम्मेदार नेतृत्व का स्पष्ट प्रमाण साबित हुई।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *