आज की ताजा खबर
SIR की तारीख बढ़ी, BJP में खुशी की लहर – बोले अनिल दीक्षित: अब युद्ध स्तर पर चलेगा मतदाता शुद्धिकरण!
कानपुर में दरोगा-पत्रकार ने स्कॉर्पियों में लड़की से गैंगरेप किया, डीसीपी हटाए गए, इंस्पेक्टर सस्पेंड
बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार में होंगे शामिल, करेंगे 20 से अधिक रैलियां
संपत्ति का ये कैसा विवाद? युवक ने अपने ही पिता और बहन को बेरहमी से मार डाला, यूपी के इस जिले की घटना
साथ रहेंगे, जुदाई का कोई मतलब नहीं... घर से गायब हुईं लड़कियों ने थाने में पहुंच किया प्रेम का इजहार
सांसद की AI से बनाई आपत्तिजनक वीडियो, फिर किया सोशल मीडिया में वायरल, पुलिस ने दो नाबालिकों को दबोचा
'ब्राह्मण और यादव में जातीय विद्वेष फैलाना चाहते हैं अखिलेश', सपा प्रमुख पर केशव मौर्य के गंभीर आरोप
अपनी ही सरकार में नहीं मिल रहा न्याय, सांसद के सामने व्यथा बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगी भाजपा नेत्री
आपातकाल को CM योगी ने बताया लोकतंत्र का काला अध्याय, भूपेंद्र चौधरी बोले- इसके खिलाफ उठे स्वर को नमन
एक ही दिन में तीन विमानों में तकनीकी खराबी, स्पाइसजेट और इंडिगो फ्लाइट्स को बीच रास्ते से लौटना पड़ा
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर की पिटाई, युवक ने की थप्पड़ों की बरसात,
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, दोनों में धर्म पर हुई चर्चा
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
पुलिस ने पकड़ी वर्जित कफ सिरप की बड़ी खेप
- दैनिक लोक भारती
- 23 Jan, 2026
इटावा पुलिस ने वर्जित कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ने का दावा करते हुए तीन लोगों की गिरफ्तारी दिखाई है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक आयशर कंटेनर और कार से करीब 40 हजार कफ सिरप की बोतलें तथा 4 लाख 35 हजार रुपये नकद बरामद किए जाने की बातकही गई है। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, ट्रक चालक और औषधि विभाग की ओर से पुलिस के दावे से अलग जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस भरथना चौराहे पर वाहनों और संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गौरापुरा इलाके में एक कंटेनर खड़ा है, जिसमें बड़ी मात्रा में वर्जित कफ सिरप लोड है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कंटेनर के पास खड़ी बिहार नंबर की ग्रैंड विटारा कार से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने कंटेनर में रखे कफ सिरप को अपना बताते हुए कहा कि इसे बिहार ले जाया जाना था। उनका कहना था कि बिहार में यह सिरप प्रतिबंधित है, इसलिए चालक कंटेनर को इटावा में खड़ा कर गया। क्षेत्राधिकारी नगर की मौजूदगी में कंटेनर की तलाशी ली गई, जिसमें 40 हजार कफ सिरप की बोतलें बरामद होने का दावा किया गया। साथ ही आरोपियों के पास से 4 लाख 35 हजार रुपये नकद मिलने की बात कही गई। पुलिस ने कंटेनर और कार को सीज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में ट्रक चालक संदीप ने पुलिस के दावे से अलग बयान दिया है। चालक के अनुसार रास्ते में कई स्थानों पर ट्रक रोके जाने के बाद उसे शक हुआ। आजमगढ़ पहुंचने पर उसने कागजों में दर्ज सिरप के नाम को इंटरनेट पर खोजा, जिससे जानकारी मिली कि यह सिरप बिहार में सीमित मात्रा में ही ले जाया जा सकता है। इसके बाद उसने अपने मालिक को सूचना दी और ट्रक लेकर खुद इटावा पहुंचा। चालक का दावा है कि उसने स्वयं पुलिस और ड्रग विभाग को सूचना दी थी। इसी दौरान तीन लोग उसे दोबारा ट्रक लेकर जाने का प्रलोभन दे रहे थे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ा। उधर, ड्रग इंस्पेक्टर निलेश शर्मा ने बताया कि सूचना पर औषधि विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सिरप के सैंपल लिए गए। जांच में यह विस्कॉफ कफ सिरप पाया गया है। उन्होंने बताया कि कागजात, बिल्टी और ई-वे बिल फिलहाल सही हैं। यह सिरप पूरी तरह प्रतिबंधित नहीं है, लेकिन बिहार में इसकी मात्रा को लेकर नियम निर्धारित हैं। सभी सिरप जनवरी बैच के हैं। सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Search
Category
Gallery
Tags
Social Media
Related Posts
नदी ने निगल लिए दो मासूम!
- दैनिक लोक भारती
- 27 Feb, 2026
चकेरी में पुलिस-बदमाश मुठभेड़!
- दैनिक लोक भारती
- 27 Feb, 2026

ई_पेपर







