आज की ताजा खबर

यूपी दिवस 2026: लखीमपुर खीरी तैयार, आईटीआई ऑडिटोरियम में होगा तीन दिवसीय भव्य आयोजन

top-news

लखीमपुर खीरी, 23 जनवरी। ..... आइए आईटीआई ओपन ऑडिटोरियम और लीजिए यूपी दिवस का आनंद। जी हां खीरी में इस बार उत्तर प्रदेश दिवस 2026 को उत्साह, उल्लास और उमंग के साथ मनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। आईटीआई ओपन ऑडिटोरियम में आयोजित तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को सुबह 11 बजे होगा। कार्यक्रम की शुरुआत राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजेश वर्मा करेंगे।शुक्रवार को सीडीओ अभिषेक कुमार ने यूपी दिवस कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य पंडाल और विभागीय स्टालों की तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की। सीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्टालों पर न केवल योजनाओं की जानकारी दी जाए, बल्कि पात्र लाभार्थियों को उनसे जोड़ कर उनका भविष्य संवारा जाए।

उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम को दिव्य और भव्य बनाने में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के नेतृत्व में सभी सरकारी विभागों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने सभी विभागीय अफसरों को अपने स्टालों पर तैनात देखा और कहा कि उत्तरदायित्व का सम्यक निर्वाहन समय पर सुनिश्चित किया जाए।


सीडीओ अभिषेक कुमार ने नगरवासियों से आग्रह किया कि वे इस भव्य आयोजन में भाग लें। नगरवासियों की उपस्थिति से यूपी दिवस की शोभा और बढ़ जाएगी।

‘लखीरा’ ब्रांड के उत्पाद रहेंगे आकर्षण का केंद्र

यूपी दिवस में स्वयं सहायता समूह लखीमपुर खीरी द्वारा तैयार ‘लखीरा’ ब्रांड के उत्पादों के लिए विशेष स्टाल लगाए गए हैं। ये स्टाल न केवल ग्रामीण एवं स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे, बल्कि महिलाओं की मेहनत और हुनर को भी सम्मान देंगे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *