आज की ताजा खबर
कानपुर में दरोगा-पत्रकार ने स्कॉर्पियों में लड़की से गैंगरेप किया, डीसीपी हटाए गए, इंस्पेक्टर सस्पेंड
बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार में होंगे शामिल, करेंगे 20 से अधिक रैलियां
संपत्ति का ये कैसा विवाद? युवक ने अपने ही पिता और बहन को बेरहमी से मार डाला, यूपी के इस जिले की घटना
साथ रहेंगे, जुदाई का कोई मतलब नहीं... घर से गायब हुईं लड़कियों ने थाने में पहुंच किया प्रेम का इजहार
सांसद की AI से बनाई आपत्तिजनक वीडियो, फिर किया सोशल मीडिया में वायरल, पुलिस ने दो नाबालिकों को दबोचा
'ब्राह्मण और यादव में जातीय विद्वेष फैलाना चाहते हैं अखिलेश', सपा प्रमुख पर केशव मौर्य के गंभीर आरोप
अपनी ही सरकार में नहीं मिल रहा न्याय, सांसद के सामने व्यथा बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगी भाजपा नेत्री
आपातकाल को CM योगी ने बताया लोकतंत्र का काला अध्याय, भूपेंद्र चौधरी बोले- इसके खिलाफ उठे स्वर को नमन
एक ही दिन में तीन विमानों में तकनीकी खराबी, स्पाइसजेट और इंडिगो फ्लाइट्स को बीच रास्ते से लौटना पड़ा
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर की पिटाई, युवक ने की थप्पड़ों की बरसात,
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, दोनों में धर्म पर हुई चर्चा
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
महिला अस्पताल में खुलेआम अवैध वसूली!
- दैनिक लोक भारती
- 24 Jan, 2026
पूरनपुर(पीलीभीत)। पूरनपुर स्थित महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान अवैध वसूली का गंभीर मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स पर प्रसव के नाम पर खुलेआम पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
पूरनपुर के मोहल्ला नूरी नगर निवासी नौशाद के अनुसार, शनिवार दोपहर उनकी पत्नी अफशाना को प्रसव पीड़ा होने पर महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाम करीब चार बजे अफशाना ने एक पुत्री को जन्म दिया। आरोप है कि प्रसव के दौरान मौजूद स्टाफ नर्स ने ‘नार कटाई’ के नाम पर 500 रुपये और ‘मिठाई’ के नाम पर 500 रुपये की अवैध मांग की।
यहीं नहीं रुका मामला। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में मौजूद सुविधाओं के बावजूद उन्हें बाहर की मेडिकल स्टोर से दवाइयां मंगाने के लिए मजबूर किया गया। जब महिला को अस्पताल से छुट्टी देने की बात आई, तो स्टाफ नर्स ने 2100 रुपये दिए बिना डिस्चार्ज करने से साफ इंकार कर दिया।
पीड़ित नौशाद का आरोप है कि सरकारी अस्पताल में, जहां प्रसव पूरी तरह निःशुल्क होना चाहिए, वहां गरीब और मजबूर लोगों से जबरन वसूली की जा रही है। उन्होंने इसे अमानवीय और असंवेदनशील रवैया बताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं स्वास्थ्य सेवाओं की साख को गहरी चोट पहुंचा रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला अस्पताल में अवैध वसूली की घटनाएं कोई नई बात नहीं हैं। आए दिन सामने आ रही शिकायतों के चलते लोग सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने से डरने लगे हैं, जिससे अस्पताल में प्रसव मामलों की संख्या लगातार घट रही है।
मामले को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा ने बताया कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है। पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







