आज की ताजा खबर

करेली क्षेत्र में मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त, बिलसंडा निवासी युवक निकला मृतक

top-news


फोटो 6
करेली(पीलीभीत)। करेली थाना क्षेत्र के अड़ियारा गांव में एक सप्ताह पूर्व गेहूं के खेत में पानी के बीच मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान थाना बिलसंडा क्षेत्र के पिपराहना गांव निवासी अमरपाल सागर के रूप में हुई है। मृतक की मां रामलली ने थाने पहुंचकर शव की पहचान की।
बताया गया कि ग्रामीणों ने अड़ियारा गांव के बाहर गेहूं के खेत में पानी में एक युवक का शव पड़ा देखा था। ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर करेली थाना अध्यक्ष विपिन शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शुरुआती प्रयासों में शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
मृतक की मां रामलली ने बिलसंडा पुलिस को बताया कि उनका पुत्र अमरपाल सागर 16 जनवरी को दोपहर करीब 3:30 बजे बिना बताए घर से चला गया था। बाद में बिलसंडा पुलिस को करेली थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव की जानकारी मिली। इसके बाद रामलली अपने बेटे की तस्वीर लेकर करेली थाने पहुंचीं, जहां उन्होंने शव की पहचान अपने पुत्र अमरपाल सागर पुत्र नेपाल के रूप में की।
इस संबंध में करेली थाना अध्यक्ष विपिन शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम के दूसरे दिन ही शव की शिनाख्त हो गई थी। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से किसी प्रकार का आरोप या तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। मामले की जांच जारी है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *